|
बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- भूमंडलीकरण की समस्याएँ क्या हैं?
उत्तर-
भूमंडलीकरण की प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं -
(1) भूमंडलीकरण के कारण भारतीय उद्योग विदेशी उद्योगों से प्रतिस्पर्धा में पीछे चले जाते हैं।
(2) प्रतिस्पर्धा में पीछे छूटने के कारण भारतीय उत्पाद विश्व बाजार में नहीं बिक पाते हैं।
(3) विश्व बाजार में उत्पादन नहीं बिक पाने के कारण भारतीय उद्योग बंद होने की स्थिति में पहुँच जाते हैं।
(4) भूमंडलीकरण से भारत की आत्मनिर्भरता प्रभावित होती है एवं भारत सरकार की टैक्स के रूप में कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। जिससे सरकार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
(5) भूमंडलीकरण की प्रक्रिया में देश एक दूसरे पर परस्पर निर्भर हो जाते हैं और लोगों के बीच की कई अन्य समस्याएँ पैदा हो जाती हैं जैसे - कीमतें बढ़ना, पर्यटन पूँजी की कमी एवं ढांचा विकास आदि।
|
|||||
i 








