लोगों की राय

पुस्तक.आर्ग पर ई-पुस्तकें कैसे पढ़ें

 

How to use ebooks at Pustak.org - पुस्तक.आर्ग पर ई-पुस्तकें

 

आज के समय में पुस्तकें कागजों पर पढ़ने के अतिरिक्त आधुनिक साधनोंजैसे कम्प्यूटर, टैबलेट, ई-पुस्तक वाचक और स्मार्ट फोन पर भी पढ़ी जासकती हैं। इन साधनों पर पुस्तकें पूरे विश्व में कभी भी क्रय करकेपढ़ी जा सकती हैं। ई-पुस्तकें दिन-रात किसी भी समय क्रय की जा सकतीहैं। सबसे अधिक उपयोगी बात यह है कि एक यंत्र में कई पुस्तकेंडाउनलोड की जा सकती है, जिससे आप एक साथ कई पुस्तकों को अपने साथ लेजा सकते हैं, यात्रा, घर अथवा आफिस में कहीं भी पढ़ी जा सकती हैं।

पुस्तक,आर्ग से डाउनलोड की गई पुस्तकें आप विंडोस, आई मैक, आई पैड, आई फोन, एंड्रॉयड टैबलेट, क्रोमबुक अथवा एंड्रॉयड फोन पर पढ़ सकतेहैं।

 

 

 

 

 

पूर्वावलोकन (Preview प्रिव्यू) पुस्तक.आर्ग से कोई भी ई-पुस्तक क्रय करने से पहले आप उन पुस्तकोंका पूर्वावलोकन कर सकते हैं। पूर्वावलोकन के लिए सभी ई-पुस्तकों केविवरण वाले पृष्ठ पर एक वेब लिंक उपलब्ध है। इस लिंक पर जा कर आपपुस्तक के कुछ पृष्ठ अपने यंत्र पर डाउनलोड करने के बाद इन पृष्ठोंका पूर्वावलोकन कर सकते हैं।

 

ई-पुस्तकों के क्रय करने अथवा किराये पर पढ़ने के लिए उपलब्ध ई-पुस्तकों के लिंक पर क्लिककरें और उनके विवरण वाले पृष्ठ पर जायें। विवरण वाले पृष्ठ पर आपकोपुस्तकों के क्रय अथवा किराये पर पढ़ने के लिए लिंक दिखेगा।मनोवांछित लिंक पर क्लिक करने के पश्चात् आप क्रय की जाने वाली सभीपुस्तकों को अपनी कार्ट में जोड़ सकते हैं, तत्पश्चात् क्रय कियेजाने वाले पृष्ठ पर अपनी आवश्यक जानकारी अंकित करके उन्हें क्रय करसकते हैं।

 

 

 

 

 

क्रय करने की प्रक्रिया में आपको ई-पुस्तक वाचक और क्रय कीगई पुस्तकों को पढ़ने का लाइसेंस डाउनलोड करना पड़ेगा।

कृपया ध्यानदें कि ई-पुस्तक वाचक आपको केवल एक बार डाउनोड करना होगा। इसी प्रकारएक बार लाइसेंस का डाउनलोड आपको अपने एक प्रकार के यंत्र के लिए एकबार करना होगा।

 

एक लाइसेंस चार प्रकार के यंत्रों पर आपको ई-पुस्तकपढ़ने की अनुमति देता है, अर्थात् एक लाइसेंस से आप चार प्रकार केयंत्र जैसे एक विंडोस कम्प्यूटर, एक आई-मैक कम्प्यूटर, एक आई फोनअथवा एक आई पैड और एक एंड्रॉयड यंत्र पर पढ़ सकते हैं

 

यदि आपको एकप्रकार के दो यंत्रों पर पढ़ना है तब आपको पुस्तक.आर्ग से संपर्क साधकर अपने लिए विशेष लाइसेंस की माँग करनी होगी। चूँकि ई-पुस्तक वाचकका साफ्टवेयर एक लाइसेंस केवल एक प्रकार के यंत्र पर काम करता है, इसीलिए आपको यह लाइसेंस एक पाठक के लिए विशेष स्थितियों में ही दियाजा सकेगा।