| शब्द का अर्थ | 
					
				| खुश					 : | वि० [फा०] १. जो अपनी स्थिति तथा परिस्थितियों से पूर्णतया संतुष्ट हो। प्रसन्न। २. जो अपने अथवा किसी के द्वारा किये हुए कार्य से संतोष तथा सुख अनुभव कर रहा हो। आनंदित। ३. जो प्रिय, रुचिकर या शुभ हो। सुंदर। जैसे–खुशबू, खुशखबरी। ४. अच्छा। उत्तम। जैसे– खुशखत खुशनवीस। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशकिस्मत					 : | वि० [फा०] अच्छी किस्मतवाला। भाग्यवान्। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशकिस्मती					 : | स्त्री० [फा०] अच्छी किस्मत। सौभाग्य। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशकी					 : | स्त्री० =खुश्की। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशखत					 : | वि० [फा०] १. सुंदर तथा स्पष्ट अक्षरों में लिखा हुआ। २. सुंदर तथा स्पष्ट अक्षर लिखनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशखबरी					 : | स्त्री० [फा०] प्रसन्न करनेवाला और शुभ समाचार। अच्छी खबर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशदिल					 : | वि० [फा०] १. सदा प्रसन्न रहनेवाला। २. सदा हँसता रहनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशनवीस					 : | वि० [फा०] (व्यक्ति) जो अच्छे अक्षर खूब बना बनाकर लिखता हो। जिसकी लिखावट सुन्दर तथा स्पष्ट हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशनवीसी					 : | स्त्री० [फा०] सुन्दर अक्षर लिखने की कला, गुण या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशनसीब					 : | वि० [फा०] [खुशनसीबी] जिसकी नसीब अर्थात् भाग्य अच्छा हो। भाग्यवान्। सौभाग्यशाली। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशनसीबी					 : | स्त्री० [फा०] खुशनसीब होने की अवस्था या भाव। सौभाग्य। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशनुमा					 : | वि० [फा०] जो देखने में बहुत अच्छा हो। नयनाभिराम। सुन्दर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशबयान					 : | वि० [फा०] [भाव० खुशबयानी] अच्छे ढंग से किसी घटना, बात आदि का वर्णन करनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशबूदार					 : | वि० [फा०] जिसमें से खुशबू आती या निकलती हो। सुगंधित। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुश-मिजाज					 : | वि० [फा०] १. अच्छे मिजाज या स्वभाववाला। २. सदा हँसता रहनेवाला। प्रसन्न-चित्त। हँसमुख। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशरंग					 : | वि० [फा०] अच्छे या बढिया रंगवाला। पुं० अच्छा और बढिया रंग। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशहाल					 : | वि० [फा०] [भाव० खुशहाली] घर-गृहस्थी, रहन-सहन आदि के विचार से अच्छी स्थिति में और सुखी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशहाली					 : | स्त्री० [फा०] खुशहाल होने की अवस्था या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशाब					 : | पुं० [फा०] धान के खेत में उगी हुई घास आदि निराने का एक कश्मीरी ढंग। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशामद					 : | स्त्री० [फा०] अपना काम निकालने अथवा यों ही किसी को प्रसन्न करने के लिए किसी की की जानेवाली अतिरिक्त या झूठी प्रशंसा। चापलूसी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशामदी टट्टू					 : | पुं० [हिं० खुशामदी+टट्टू] वह जो सदा किसी की खुशामद में लगा रहता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशियाली					 : | स्त्री० [फा० खुशहाली] १. प्रसन्न तथा खुशी होने की अवस्था। २. कुशलक्षेम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुशी					 : | स्त्री० [फा०] १. मन में होनेवाली सुखद अनुभूति। प्रसन्नता। २. ठगों की भाषा में उनका कुल्हाड़ा और डंडा जो उनके गिरोह के आगे चलता था। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुश्क					 : | वि० [सं० शुष्क से फा० खुश्क] १. (पदार्थ) जिसमें से जल का अंश सूखकर बिलकुल निकल गया हो। सूखा। जैसे–खुश्क जमीन, खुश्क जलवायु। २. जो चिकना न हो। अथवा जिसमें चिकनाहट न लगी हो। जैसे–खुश्क रोटी। ३. (वेतन) जो केवल रुपयों के रूप में मिलता हो और जिसके साथ भोजन आदि न मिलता हो। ४. (व्यक्ति) जिसके हृदय में कोमलता, रसिकता आदि का अभाव हो। रूखे स्वभाववाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुश्क-साली					 : | स्त्री० [फा०] ऐसी स्थिति जिसमें ठीक ऋतु में या समय पर पानी बिलकुल न बरसा हो। अनावृष्टि का वर्ष। सूखा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुश्का					 : | पुं० [फा० खुश्क से] पानी में उबालकर पकाया हुआ चावल जिसमें घी आदि का अंश न हो। भात। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खुश्की					 : | स्त्री० [फा०] १. खुश्क या सूखे होने की अवस्था या भाव। सूखापन। शुष्कता। २. नीरसता। ३. वृष्टि का अभाव। अवर्षा। सूखा। ४. ऐसी जमीन जो जल से परे या दूर हो। स्थल। ५. पूरी, रोटी आदि बेलने के समय उसकी लोई में लगाया जानेवाला सूखा आटा। पलेथन। ६. शरीर के अन्दर या बाहर की वह स्थिति जिसमें तरी या स्निग्धता बिलकुल न रह गई हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |