शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					ढकेलना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० धक्का] १. किसी भारी चीज या यान को पीछे से इस प्रकार धक्का देना कि वह आगे बढ़े या चले। २. किसी व्यक्ति अथवा किसी चीज को इस प्रकार धक्का देना कि वह गिर या लुढ़क पड़े। जैसे–(क) आदमी का बच्चे को ढकेलना। (ख) पहाड़ पर से पत्थर ढकेलना। ३. अनादरपूर्वक धक्का देते हुए किसी को कहीं से बाहर निकालना। ४. किसी को किसी ओर बढ़ने में प्रवृत या विवश करना। जैसे–भीड़ को आगे या पीछे ढकेलना। ५. कोई काम जैसे–तैसे आगे बढ़ाना या चलाना। ६. किसी को इस प्रकार बुरी तरह से दूर करना या हटाना कि वह हीन स्थिति में पहुँचे। जैसे–लड़की का ब्याह क्या किया है किसी तरह उसे घर से ढकेला है। ७. भोजन करना। खाना। (व्यंग्य)। ८. किसी के साथ प्रसंग या संभोग करना। (बाजारू)।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |