| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| दिव्यादिव्य					 : | पुं० [दिव्य-अदिव्य, कर्म० स०] साहित्य में तीन प्रकार के नायकों में से एक। वह मनुष्य या इहलौकिक नायक जिसमें देवताओं के भी गुण हों। जैसे—नल, पुरुरवा, अभिमन्यु आदि। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| दिव्यादिव्या					 : | स्त्री० [दिव्या-अदिव्या, कर्म० स०] साहित्य में, तीन प्रकार की नायिकाओं में से एक। वह इहलौकिक नायिका जिसमें स्वर्गीय स्त्रियों के भी गुण हों। जैसे—दमयंती, उर्वशी, उत्तरा आदि। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |