| शब्द का अर्थ | 
					
				| बहस					 : | स्त्री० [अ० बहस्] १. ऐसा तर्क-वितर्क या बात-चीत जिसमें दो पक्ष अपना अपना मत ठीक सिद्ध करने का प्रयत्न करते हों। तर्क, युक्ति आदि के द्वारा होनेवाला खंडन-मंडन। पद—बहस-मुबाहसा। २. उक्त के फलस्वरूप होनेवाली होड़। उदा०—मोहिं तुम्हें बाढ़ी बहस को जीतैं जदुराज। अपने-अपने विरद की दुहँ निबाहैं लाज।—बिहारी। ३. न्यायालय में, मुकदमें में गवाहियों, जिरहों आदि के उपरांत वकीलों का होनेवाला तर्क-वितर्क पूर्ण भाषण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बहस-तलब					 : | वि० [अ० बह्स-तलब] जिसमें तर्क-वितर्क या वाद-विवाद की अपेक्षा हो। जिसके सम्बन्ध में तर्क-वितर्क हो सकता हो या होना आवश्यक तथा उचित हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बहसना					 : | अ० [अ० बहस+ना] १. बहस या विवाद करना। तर्क-वितर्क करना। २. प्रतियोगिता करना। होड़ लगाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बहस-मुबाहसा					 : | पुं० [अ० बह्सोम्बाहसः] तर्क-वितर्क या खण्डन-मंडन के रूप में होनेवाला वाद-विवाद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |