| शब्द का अर्थ | 
					
				| बाँटा					 : | पुं० [हिं० बाँटना] १. बाँटने की क्रिया या भाव। बाँट। २. गाने-बजानेवाले लोगों का इनाम या पारिश्रमिक का धन आपस में यथायोग्य बाँटने की क्रिया या भाव। क्रि० प्र०—लगाना। ३. बँटने या बाँटने पर प्रत्येक को मिलनेवाला अंश या भाग। हिस्सा। उदाहरण—रूप लूट कीन्ही तुम काहै अपने बाँटै कौ धरिहौ ली।—सूर। क्रि० प्र०—पाना।—मलाना। मुहावरा (किसी चीज का) बाँटे पड़ना=किसी सम्पत्ति आदि के हिस्से लगाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बाँटा चौदस					 : | स्त्री० [स्त्री० बाँट-एक प्रकार का रस्सा+चौदस (तिथि)] कुआर सुदी १४ जिस दिन लोग बाँट (रस्सा) बटकर खींचते और तोड़ते हैं। वि० दे० ‘बाँट’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |