| शब्द का अर्थ | 
					
				| बालि					 : | पुं० [सं० बल्+इन्, णित्त्व०] किष्किंधा का एक प्रसिद्ध बानर राजा जिसका वध भगवान राम ने किया था। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिका					 : | स्त्री० [सं० बाला+कन्+टाप्, ह्रस्व, इत्व] १. छोटी लड़की। कन्या। २. पुत्री। बेटी। ३. कान में पहनने की बाली। ४. छोटी इलायची। ५. बालू। रेत। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिग					 : | वि० [अ० बालिग] [भाव० बालिगी] (व्यक्ति) जो कानून की दृष्टि से युवावस्था प्राप्त कर चुका हो और फलतः जिसे विधिक दृष्टि से कुछ विशिष्ट कार्य करने का अधिकार प्राप्त हो गया हो। वयस्क। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिनी					 : | स्त्री० [सं० बाल+इनि+ङीष्] अश्विनी नक्षत्र का एक नाम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिमा (मन्)					 : | स्त्री० [सं० बाल+इमनिच्] बचपन। बाल्यावस्था। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिश					 : | पुं० [सं०√बाड्+इन्, बाडि√शो+ड, ड-ल] [भाव० बालिश्य] १. बालक। शिशु। २. अबोध या नासमझ व्यक्ति। वि० अबोध। नासमझ। पुं० [फा०] तकिया। सिरहाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिश्त					 : | पुं० [फा०] कोई चीज नापनेमें हाथ के पंजे को भरपूर फैलाने पर अंगूठे की नोक से लेकर कानी उँगली की नोक तक की दूरी, जो लगभग नौ इंच के बराबर मानी जाती है। बित्ता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिश्तिया					 : | वि० [फा० बालिश्त+हिं० इया (प्रत्यय)] बहुत ही छोटा या नाटा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिश्य					 : | पुं० [सं० बालिश्य+ष्यञ्] १. बाल्यावस्था। लड़कपन। २. बड़े हो जाने पर भी छोटे बालकों की तरह अबोध और कम-समझ होने की अवस्था या भाव। इसकी गणना मानसिक रोगों में होती है। (एमेन्शिया) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बालिस					 : | वि० [सं० बालिश] नासझम। मूर्ख। उदाहरण—माहीं बल बालिसो विरोध रघुना सों।—तुलसी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |