शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					वर्तन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√वृत्त+ल्युट-अन] १. इधर-उधर या चारों ओर घूमना। २. चलना-फिरना। गति। ३. जीवित या वर्तमान रहना। स्थिति। ४. कोई चीज उपयोग या व्यवहार में लाना। बरतना। ५. लोगों के साथ आचरण या व्यवहार करना। बरतना। बरताव। ६. जीविका। रोजी। ७. उलट-फेर। परिवर्तन। ८. कोई चीज कहीं रखना या लगाना। स्थापन। ९. पीसना। पेषण। १॰. पात्र। बरतन। ११. घाव में सलाई डालकर हिलाना-डुलाना जिससे घाव या नासूर की गहराई और फैलाव आदि का पता लगता है। शल्य-कार्य। १२. चरखे की वह लक़ड़ी जिसमें तकला लगा रहता है। १३. विष्णु का एक नाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					वर्तना					 :
				 | 
				
					स्त्री०[सं०√वृत्त+णिच्+युच्-अन,टाप्]१. वर्तन। २. चित्रकला में,चित्रों में छाया या अंध-कार दिखाने के लिए काला या इसी प्रकार का और कोई रंग भरना। अ० स०=बरतना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					वर्तनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√वृत्त+अनि,-ङीष्] १. बटने की क्रिया। पेषणा। सिलाई। २. रास्ता। बाट। ३. किसी शब्द के वर्ण,उनका क्रम तथा उच्चारण विधि। (स्पेलिंग)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |