| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| शब्दावली					 : | स्त्री० [सं० ष० त०] १. किसी बोली या भाषा में प्रयुक्त होनेवाले शब्दों का समूह। २. किसी जाति, वर्ग संप्रदाय आदि में प्रचलित सब शब्दों का समूह (वोकेबुलरी)। ३. किसी वाक्य आदि के शब्दों का प्रकार तथा क्रम। ४. किसी विज्ञान या विषय में प्रयुक्त होनेवाले पारिभाषिक शब्दों की सूची, विशेषतः ऐसी सूची जो अक्षरक्रम में लगी हो और जिसके साथ उसके पर्याय या व्याख्याएँ भी दी गई हों (टर्मिनालाँजी) ५. दे० ‘शब्दार्थी’। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |