| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| शौकीन					 : | वि० [अ० शौक+हिं० ईन (प्रत्यय)] [भाव० शौकीनी] १. जिसे किसी काम, चीज या बात का बहुत शौक हो। जैसे—खाने-पीने का शौकीन, ताश खेलने का शौकीन। २. जो सदा सजा-सँवारा तथा बना-ठना रहता हो। ३. वेश्यागामी। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| शौकीनी					 : | स्त्री० [हिं० शौकीन] १. शौकीन होने की अवस्था या भाव। २. सदा बने-ठने रहने की इच्छा। ३. वेश्या-गमन की वृत्ति। रंडीबाजी। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |