| शब्द का अर्थ | 
					
				| समाचार					 : | पुं० [सं०] १. आगे बढ़ना। चलना। २. अच्छा आचरण या व्यवहार। ३. (मध्य और परवर्ती काल में) किसी कार्य या व्यापार की सूचना। उदाहरण—समाचार मिथिलापति लाए।—तुलसी। ४. ऐसी, ताजी या हाल की घटना की सूचना जिसके संबंध में पहले लोगों को जानकारी न हो। (न्यूज) ५. हाल-चाल। ६. कुशल मंगल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| समाचार-पत्र					 : | पुं० [सं० ष० त० समाचार+पत्र] १. नियमित समय पर प्रकाशित होनेवाला वह पत्र जिसमें अनेक प्रदेशों, राष्ट्रों, आदि से संबंधित समाचार रहते हों। खबर का कागज। अखबार (न्यूज पेपर) २. उक्त प्रकार के सभी पत्रों का वर्ग या समूह। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |