लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंगार  : पुं० [सं०√अंग (गति आदि) +आरन्] १. जलता हुआ कोयला या लकड़ी का टुकड़ा। मुहा०—अंगार उगलना—उद्धण्डतापूर्वक बहुत कड़ी बात कहना। जली-कटी सुनाना। २. चिनगारी। ३. मंगल गृह। ४. हितावली नामक पौधा। ५. लाल रंग। वि० जलते हुये कोयले की तरह लाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारक  : पुं० [सं० अंगार+कन्] १. जलता या दहकता हुआ कोयला आदि। २. मंगल गृह। ३. भँगरैया नामक वनस्पति। ४. कटसरैया नामक पेड़। ५. एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण अधातवीय तत्त्व जिसका परमाण्वीय भार। १२ और परमाण्वीय संख्या ६ है। (कार्बन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारकाम्ल  : पुं० [सं० अंगारक+अम्ल, कर्म, सं,०] एक अम्ल जो आक्सीजन और कार्बन के मेल से बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारकारी (रिन्)  : पुं० [सं० अंगार√कृ (करना) +णिनि] बेचने के लिए कोयला बनानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारकित  : भू० कृ० [सं० अंगारक+इतच्] १. आग से जलाया हुआ। २. अंगारों पर भूना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-धानिका  : स्त्री० [ष० त०] अँगीठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-धानी  : स्त्री० [ष० त०] अँगीठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-पर्ण  : पुं० [ब० स०-अंगारपर्ण (-वन तथा उसका स्वामी) +अच्] चित्ररथ नामक गंधर्व का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-पाचित  : पुं० [सं० त०] अँगारों पर पकाया हुआ भोजन। जैसे—बिस्कुट, कबाब, नानखटाई आदि। भू० कृ० अंगारों पर पकाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-पुष्प  : पुं० [ब० सं० ] हिंगोट का पेड़, जिसके फूल अँगारे की तरह लाल होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-बल्ली  : स्त्री०=अंगारबल्ली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-मंजरी  : स्त्री० [ब० स०] करौंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-मणि  : पुं० [मध्य सं० ] मूंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-मती  : स्त्री० [सं० अंगार+मतुप्-डीप्] १. कर्ण की स्त्री० का नाम। २. हाथ की उँगलियों में होनेवाला गलका नाम का रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगार-वल्ली  : स्त्री० [मध्य सं० ] १. घुंघची की लता। २. करंज की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अँगारा  : पुं० [सं० अंगार, मरा अंगार, गु० अंगारी, अंगिरा] जलता तथा दहकता हुआ कोयला या लकड़ी का टुकड़ा। मुहावरा— अँगारा बनाना—आवेश तथा क्रोध के कारण लाल होना। अंगारा होना—अंगारा बनना। अंगारे उगलना-अप्रिय, जलीकटी या चुभती हुई बातें कहना। अंगारे फाँकना- ऐसा काम करना जिसका बुरा फल हो। अंगारे बरसना-(क) अत्यधिक गरमी पड़ना। (ख) धूप का बहुत तेज होना। (ग) तेज लू चलना। अंगारे सिर पर धरना- बहुत कष्ठ सहना। अंगारों पर पैर रखना—जानबूझकर अपने को खतरे में डालना। अंगारों पर लोटना—(क) अत्यधिक क्रोध से अभिभूत होना। (ख) अत्यधिक ईर्ष्या या आत्म ग्लानि से जलना। पद—लाल अंगारा बहुत अधिक लाल। वि० गरम तथा तपा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारिका  : स्त्री० [सं० अंगार+ठन्-इक्-टाप्] १. अंगीठी। २. ऊख या उसका टुकड़ा। ३. किंशुक की कली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारिणी  : स्त्री० [सं० अंगार+इनि-डीप] १. अँगीठी। २. डूबते हुए सूर्य की लालिमा से रंजित दिशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारित  : भू० कृ० [सं० अंगार+क्विप्+क्त] जला हुआ। दग्ध। पुं० पलाश की कली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारी  : स्त्री० [सं० अंगार+ठन्-इक, पृषो०-कलोप-डीष्] १. छोटा अंगारा। २. चिनगारी। ३.अंगारों पर पकाई हुई छोटी रोटी। बाटी। ४. अंगीठी। स्त्री० [सं० अंगारिका) १. गन्ने के कटे हुए छोटे टुकड़े। गँडेरी। २. गन्ने के सिरे पर की पत्तियाँ। गोंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंगारीय  : वि० [सं० अंगार√छ-ईय] १. अंगार-संबंधी। २. कोयला बनाने के काम में आने योग्य (वृक्ष आदि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ