लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंजनी  : स्त्री० [सं०√अंजू (आँजना, गति आदि)+ल्युट्-अन्-डीप्] १. हनुमान की माता अंजना। विशेष—इस शब्द के साथ पुत्र वाचक शब्द लगने पर उसका अर्थ हनुमान हो जाता है। जैसे—अंजनी-नंदन। २. माथा। ३. आँख पर की फुंसी, बिलनी। ४. कुटकी नामक औषधि। ५. कालांजन का वृक्ष। ६. स्त्री०, आँखों में अंजन लगाया हो या शरीर में चन्दन आदि का लेप किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ