लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अंबिका  : स्त्री० [सं० अंबा+कन्-टाप्, इत्व] १. माता। २. दुर्गा। ३. पार्वती। ४. जैनियों की एक देवी। ५. काशी के राजा इंद्रद्युम्न की कन्या जिसे भीष्म पितामह हर ले गये थे और जिसके गर्भ से धृतराष्ट्र उत्पन्न हुए थे। ६. कुटकी नाम का पौधा। ७. दे० ‘अंबा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबिका पति  : पुं० [ष० त०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अंबिका-वन  : पुं० [ष० त०] पुराणों के अनुसार एक वन जहाँ पहुँचने पर पुरुष स्त्री० बन जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ