लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अकाम  : वि० [सं० न० ब०] जिसे किसी प्रकार की कामना या वासना न हो। निष्काम। क्रि० वि० [हि०अ+काम] बिना किसी काम के या प्रायोजन के। व्यर्थ। पुं० अनुचित, बुरा या व्यर्थ का काम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकामतः (तस्)  : क्रि० वि० [सं० अकाम+तस्] १. बिना किसी कामना के। २. बिना इच्छा या प्रयत्न के। अनजान में। यों ही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकामा  : स्त्री० [सं० न० ब० टाप्] १. (किशोरी) जिसमें काम वासना अभी उत्पन्न न हुई हो। २. (स्त्री०) जिसमें काम वासना न रह गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकामिक  : वि० [सं० अकाम से] जिसके लिए कामना या चेष्ठा न की गई हो। आप से आप हो जाने वाला। उदाहरण—अति पुलकित तनु विहसि अकामिक।—विद्यापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अकामी (मिन्)  : वि० [सं० न० त०] १. जिसके मन में किसी प्रकार की कामना या वासना न हो। अकाम। २. जिसमें काम वासना न हो या न रह गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ