लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अगवान  : पुं० [सं० अग्र-यान] १. आगे बढकर किसी का स्वागत करना। २. अगवानी। ३. वह जो अगवानी या स्वागत करता हो। ४. कन्या पक्ष के वे लोग जो आगे बढ़कर बारात का स्वागत करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अगवानी  : स्त्री० [सं० अग्र-यान] १. किसी आदरणीय अतिथि का अभिनंदन और स्वागत करने के लिए अपने स्थान से चलकर कुछ आगे पहुँचना। स्वागत पेशवाई। २. विवाह में कन्या-पक्ष के लोगों का बारात के स्वागत के लिए उक्त प्रकार से आगे बढ़ना। पुं० अगुआ। नेता। सरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ