लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अणु  : पुं० [सं०√अण्+उन्] [भाव० अणुता] १. किसी तत्त्व या धातु आदि का वह बहुत छोटा टुकड़ा या अंश जिसमें उसके सभी संयोजक अंश वर्तमान हों। (मोलोक्यूल) विशेष—आजकल भूल से इस शब्द का उपयोग परमाणु के स्थान पर होने लगा है। विशेष दे० परमाणु। २. साठ परमाणुओं का एक प्राचीन नाम। ३. धूल का छोटा टुकड़ा। रजकण। ४. अत्यन्त्र सूक्ष्म मात्रा या वस्तु। ५. संगीत में तीन काल के काल के चतुर्थांश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणुक  : वि० [सं० अणु+कन्] १. अणु-संबंधी। २. सूक्ष्म। ३. क्षुद्र। ४. चतुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-तरंग  : स्त्री० [ष० त०] (विज्ञान में) बिजली या विद्युत से निकलने वाली एक प्रकार की बहुत छोटी लहर या तरंग। (माइक्रोवेश)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-दर्शन  : पुं० [ष० त०] विद्या या शास्त्र जिसमें विभिन्न अणुओं, उनकी रचना, स्वरूप आदि के संबंध में विचार होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणुबम  : पुं० [सं० अणु+अ० बाम्ब] एक प्रकार का बम (गोला) जिसमें रसायनिक क्रियाओं द्वारा अणु का विस्फोट होता है तथा जिसके फलस्वरूप भीषण तथा व्यापक संहार होता है। (एटम-बाम्ब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-भा  : स्त्री० [ब० स०] बिजली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-भाष्य  : पुं० [कर्म० स०] ब्रह्मसूत्र पर वल्लभाचार्य का भाष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-रेणु  : पुं० [कर्म० स०] अत्यंत सूक्ष्म कण। (जैसे सूर्यरश्मि में दिखाई देते हैं।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-वाद  : पुं० [ष० त०] १.=अणु-दर्शन। २. वह दर्शन या सिद्धान्त जिसमें जीव या आत्मा अणु माना गया हो। (रामानुज) ३. वैशेषिक दर्शन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणुवादी (दिन्)  : वि० [सं० अणुवाद+इनि] अणुवाद के सिद्धान्त माननेवाला या उसका अनुयायी। पुं० वल्लभाचार्य का अनुयायी वैष्णव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-वीक्षण  : पुं० [ष० त०] १. सूक्ष्म बातों या वस्तुओं को देखने या जानने की क्रिया या भाव। २. बालों की खाल निकालना। ३. छिद्रान्वेषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-वीक्षण यंत्र  : पुं० [सं० ष० त०]=सूक्ष्म-दर्शक यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-व्रत  : पुं० [कर्म० स०] जैन शास्त्र के अनुसार गृहस्थ के ये पाँच धर्म या मूल-व्रत-प्राणातिपात, मृषावाद, अदत्त, दान, अनुचित या निषिद्ध मैथुन और परिग्रह से बचना, जिन्हें योग शास्त्र में यम कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अणु-व्रीहि  : पुं० [कर्म० स०] एक प्रकार का बढ़िया धान और उसका चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ