लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अतल  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसका तल या पेंदा न हो। तल रहित। २. जिसकी गहराई आदि की थाह न हो। अथाह। पुं० पृथ्वी के नीचे माने हुए सात पातालों या लोकों में से पहला लोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतलस  : स्त्री० [अ०] एक प्रकार का रेशमी कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतलस्पर्शी (शिन्)  : वि० [सं० तल√स्पृश् (छूना)+णिनि, न० त०] जिसके तल या गहराई तक पहुँचा न जा सके। बहुत गहरा। अथाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतलांत  : वि० [सं० अतल-अन्त, ब० स०] १. जिसका अंत अतल नामक लोक तक पहुँचकर होता हो। बहुत अधिक गहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतलांतक  : पुं० [सं० एटलान्टिक के अनुरूप पर अथवा सं० अतलान्त+कन्] अफ्रीका और यूरोप के पश्चिमी तटों से अमेरिका के पूर्व तट तक विस्तृत महासमुद्र। (एटलान्टिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ