लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अदाँत  : वि० [सं० अदंत] बिना दाँत का। (प्रायः पशुओं के संबंध में)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदांत  : वि० [सं० न० त०] जिसने इंद्रियों का दमन न किया हो। अजितेंद्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाँव  : पुं० [सं० अ=नहीं√हिं० दाँव] १. बुरा दाँव या अनुचित चाल। २. कठिन या विकट स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदा  : स्त्री० [अ०] १. (विशेषतः युवती स्त्रियों का) मोहित करनेवाला। हाव भाव। मनोहर अंग-भंगी चेष्टा। २. ढंग। तर्ज। वि० १. (देन या धन) जो चुकाया या दे दिया गया हो। चुकता किया हुआ। २. प्रत्यक्ष कार्य अथवा क्रिया के रूप में पालित या संपन्न किया हुआ। कार्य रूप में करके दिखलाया हुआ। जैसे—फर्ज अदा करना=कर्त्तव्य पालन करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाई  : वि० [अ०] १. चतुर। चालाक। २. चालबाज। धूर्त।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाकार  : पुं० [अ० अदा√फा० कार] १. अभिनेता। कलाकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाग  : वि० [सं० अ=नहीं√अ० दाग] १. जिसे या जिसमें दाग या कलंक न लगा हो। निष्कलंक। बेदाग। २. पवित्र। शुद्ध। ३. निर्मल। स्वच्छ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदागी  : वि० दे० ‘अदाग’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाता  : (तृ) वि० [सं० न० त०] १. जो दाता न हो। न देनेवाला। २. कंजूस। कृपण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदान  : पुं० [सं० न० त०] १. दान न देने की क्रिया या भाव। २. अनुचित या बुरा दान। वि० (न० ब०) (हाथी) जिसका मद न निकल रहा हो। वि० =अज्ञान (अनजान)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदानी  : वि० [सं० न० त०] १. जो दानी न हो। २. कंजूस। कृपण।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाय  : वि० [सं० न० ब०] जो दाय या सम्पत्ति का अंश पाने का अधिकारी न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायगी  : स्त्री० [अ० अदा० से फा०] १. अदा करने की क्रिया या भाव। २. ऋण, देन व्यय आदि चुकाने या धन देने की क्रिया या भाव। (डिफ्रेइंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायाँ  : वि० [सं०√हिं० दायाँ=दाहिना]। १. प्रतिकूल। वाम। विरुद्ध। २. अशुभ। बुरा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाया  : स्त्री० [हिं० अ√दया] १. दया या कृपा का अभाव। २. अवकृपा। नाराजगी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायाद  : वि० [सं० न० त०] १. जो सपिन्ड या सगोत्र न हो। २. जो उक्त कारण से संपत्ति का उत्तराधिकारी न हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदायिक  : वि० [सं० दाय√ठन्-इक,न० त०] जिसका दाय या उत्तरादिकार से संबंध न हो। वि० [सं० न० ब०] जिसका कोई उत्तरादिकारी न हो। ला-वारिस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदार  : वि० [सं० न० ब०] दारा या पत्नी से रहित। अर्थात् अविवाहित या विधुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदालत  : स्त्री० [अ०] दे० ‘न्यायालय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदालती  : वि० [अ० अदालत] १. न्यायालय संबंधी। २. न्यायालय में या न्यायालय की ओर से होने वाला। जैसे—अदालती कारवाई, अदालती फैसला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदावत  : स्त्री० [अ०] १. दुश्मनी। वैर। शत्रुता। २. द्वेष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदावती  : वि० [अ० अदावत] १. अदावत करने या रखनेवाला। वैरी। शत्रु। २. अदावत या द्वेष के कारण होनेवाला। ३. अदावत संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदास  : वि० [सं० न० त०] १. जो दास न हो। २. स्वतंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाह  : वि० [सं० न० ब०] जिसमें दाह (जलन या ताप) न हो। दाह-रहित। स्त्री० (अ०अदा) स्त्रियों का हाव-भाव। नखरा। मोहित करने की चेष्टा। उदाहरण—एतो सरूप दियो तो दियो पर एती अदाह तैं आनि धरी क्यौं ? (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाहक  : वि० [सं० न० त०] जो दाहक न हो। न जलानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अदाह्य  : वि० [सं० √दह√ण्यत्, न० त०] १. जो जलाया न जा सकता हो। २. जिसे लाना उचित या संगत न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ