लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अधीक्षक  : पुं० [सं० अधि√ईक्ष् (देखना) +ण्युल्-अक) किसी कार्यालय या विभाग का वह प्रधान अधिकारी जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की निगरानी करे। (सुपरिंटेंडेंड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीक्षण  : पुं० [सं० अधि√ईक्ष्+ल्युट्-अन) अधीनस्थ कर्मचारियों के काम-काज की देखभाल करना। (सुपरिंटेंडेंड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीत  : भू०कृ० [सं० अधि√इ (पढ़ना) +क्त) (ग्रन्थ लेख या विषय) जिसका अध्ययन किया गया हो। जो अच्छी तरह पढ़ा हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीति  : स्त्री० [सं० अधि√ई+क्तिन्) अध्ययन। पठन। पढ़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीती (तिन्)  : वि० अधीन+इनि) (वह) जिसने अच्छी तरह किसी विद्या या विषय का अध्ययन किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीन  : वि० [सं० अधि-इन, अत्या० स०) १. जो किसी के अधिकार शासन या वश में हो। वशीभूत। २. जिसे किसी बड़े अधिकारी की आज्ञा, आदेश, समादेश आदि के अनुसार चलना पड़ता हो। आज्ञाकारी। ३. जो किसी नियम, विधि आदि में बँधा या जकड़ा हो। विवश। ४. किसी पर अवलंबित या आश्रित। पुं० दास। सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीन-अधिकारी  : पुं० [सं० कर्म० स०) बड़े या मुख्य अधिकारी की अधीनता में काम करनेवाला अफसर। मातहत अफसर। (सबाँरडिनेट आफिसर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीनता  : स्त्री० [सं० अधीन√तल्-टाप्) १. किसी के अधीन, वश में होने की अवस्था, भाव या स्थिति। परवशता। २. विवशता। ३. दीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीनना  : स० [सं० अधीन+हिं० ना (प्रत्यय) अपने अधीन करना। अ० किसी के अधीन होना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीनस्थ  : वि० [सं० अधीन√स्था+क) जो किसी के अधीनता में हो। किसी के अधीन या नीचे रहनेवाला। (सबॉरडिनेट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीनस्थ-न्यायालय  : पुं० [सं० कर्म० स०) उच्च न्यायालयकी दृष्टि से उससे छोटा और उसके अधीन रहनेवाला न्यायालय। (सबॉरडिनेट कोर्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीनी  : स्त्री०=अधीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीनीकरण  : पुं० [सं० अधीन+च्वि√कृ (करना) +ल्युट्-अन, ईत्व) किसी को अपने अधीन करना। अधिकार या वश में लाना। (सबगुजेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीर  : वि० [सं० न० त०] १. जो धीर या शान्त न हो। अस्थिर चित्त। २. जिसाक धैर्य टूट गया हो या न रह गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीरा  : स्त्री० [सं० न० त०] १. वह नायिका जो नायक में नारी विलास सूचक चिन्ह देखने से अधीर होकर प्रत्यक्ष कोप करे। २. बिजली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीश  : पुं० [सं० अधि-ईश, प्रा० स०) १. मालिक। स्वामी। २. राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीश्वर  : पुं० [सं० अधि-ईश्वर, प्रा० स०) (स्त्री० अधिश्वरी) दे० ‘अधीश’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीस  : पुं०=अधीश। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधी  : अव्य०=अधः।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधीन  : वि० (हिं० आधा+ऊन) किसी वस्तु का आधा अंश या भाग। उदाहरण—सेर को दूध अधौन को पानी। घमर-घमर फिरे मथानी।—कहावत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ