लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनवस्थ  : वि० [सं० न-अवस्था, न० ब०] १. अस्थिर। चंचल। २. अव्यवस्थित। ३. डाँवाडोल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनवस्था  : स्त्री० [सं० न-अवस्था, न० त] १. ठीक और यथोचित अवस्था या स्थिति न होना। २. अव्यवस्था। ३. आतुरता। अधीरता। ४. तर्क में ऐसी अवस्था जिसमें एक स्थिति पर न ठहरकर बराबर हर कारण का पूर्व कारण पूछा जाए और ऐसी धारा चलती रहने से कोई निर्णय न हो सके। यह एक प्रकार का दोष माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनवस्थान  : पुं० [सं० न-अवस्थान, न० त०] १. स्थिरता या निश्चय का अभाव। २. आचरण-भ्रष्टता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनवस्थायी (यिन्)  : वि० [सं० न-अवस्थायिन्, न० त०] १. अस्थायी। २. अस्थिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनवस्थित  : वि० [सं० न-अवस्थित, न० त०] १. अस्थिर। २. चंचल। ३. अधीर। ४. क्षुब्ध। ५. अशांत। ६. अव्यवस्थित। ७. निराधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनवस्थिति  : स्त्री० [सं० न-अवस्थिति, न० त०] १. अस्थिरता। २. चंचलता। ३. अधीरता। ४. आधारहीनता। ५. अवलंबशून्यता। ५. योग में, समाधि प्राप्त हो जाने पर भी चित्त का स्थिर न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ