लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुगंता (तृ)  : पुं० [सं० अनु√गम् (जाना)+तृच्]=अनुगामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुग  : वि० =अनुगत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगणन  : पुं० [सं० अनु√गण्(गिनना)+ल्युट्-अन] [भू० कृ अनुगणित] १. मन ही मन अथवा मुँह-जबानी किया या लगाया जानेवाला हिसाब। २. लाक्षणिक रूप में, हानि-लाभ आदि का मन में किया जाने वाला अनुमान। (रेकनिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगत  : वि० [सं० अनु√गम्(जाना)+क्त] [स्त्री० अनुगता, भाव० अनुगति, अनुगत्य] १. पीछे चलने वाला। अनुगामी। २. किसी सिद्धान्त को मानने वाला। अनुयायी। ३. अनुकूल। पुं० अनुचर। सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगतार्थ  : वि० [सं० अनुगत-अर्थ, ब० स०] प्रायः मिलते-जुलते अनुकूल या संगत अर्थवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगति  : स्त्री० [सं० अनु√गम् (जाना)+क्तिन्] १. किसी के पीछे-पीछे चलना। अनुगमन। २. अनुकरण। ३.मृत्यु। मौत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगम  : पुं० [सं० अनु√गम्+घञ्] तर्क-शास्त्र में कोई बात सिद्ध करने के लिए भिन्न-भिन्न तथ्यों या तत्त्वों के आधार पर स्थिर किया जानेवाला परिणाम। (इन्डक्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगमन  : पुं० [सं० अनु√गम्+ल्युट्-अन] १. किसी के पीछे चलना। अनुसरण। २. अनुकरण। ३. नकल। ४. मृत पति के शव के साथ विधवा का जल मरना। सहमरण। ५. स्त्री के साथ होने वाला संभोग या सहवास। ६. अर्थ का ठीक ज्ञान या बोध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगांग  : वि० [सं० अत्या० स०] गंगा के किनारे का (देश या प्रांत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगामिता  : स्त्री० [सं० अनुगामिन्+तल्-टाप्] १. अनुगामी होने की अवस्था या भाव। २. अनुगमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगामी (मिन्)  : वि० [सं० अनु√गम्+णिनि] [स्त्री० अनुगामिनी, भाव० अनुगामिता] १. अनुगमन करने या किसी के पीछे चलनेवाला। २. किसी का आचरण देखकर उसके पीछे चलनेवाला। ३.अनुयायी। ४.आज्ञाकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगामुक  : वि० [सं० अनु√गम्+उकञ्]=अनुगामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगायक  : वि० [सं० प्रा० स०] अनुगायन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगायन  : पुं० [सं० प्रा० स०] १. किसी अच्छे गानेवाले के साथ-साथ या पीछे-पीछे उसकी तरह गाना। गाने में संगत करना। २. किसी के गीत का गीत के रूप में ही अनुवाद या उल्था करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगीत  : पुं० [सं० प्रा० स०] एक प्रकार का छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगीति  : स्त्री० [सं० प्रा० स०,] एक प्रकार का मात्रिक छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगुण  : पुं० [सं० ब० स०] साहित्य में एक अलंकार जिसमें किसी अच्छी वस्तु के सामीप्य से किसी दूसरी वस्तु के गुण और भी बढ़ जाने का उल्लेख होता है। जैसे—चन्द्रमुखी नायिका के गले में पड़कर सोने का हार और भी अधिक चमकने लगा। वि० १. समान गुणवाला। २. सटीक। ३. अनुकूल। ४. अनुगत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगुप्त  : भू० कृ० [सं० अनु√गुप् (रक्षा)+क्त] १. गुप्त किया या छिपाया हुआ। २. आश्रय या रक्षा में रखा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगूँज  : स्त्री०=गूँज (प्रतिध्वनि)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुगृहीत  : वि० [सं० अनु√ग्रह् (ग्रहण)+क्त] [स्त्री० अनुगृहीता] १. जिसपर अनुग्रह हुआ हो। २. किसी के द्वारा जिसका कुछ उपकार हुआ हो। उपकृत। (ओबलाइज्ड) ३.उपकार मानने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुग्रह  : पुं० [सं० अनु√ग्रह+अप्] [कर्ताअनुग्राहक, वि० अनुगृहीत,अनुग्रह्म] १. छोंटो पर प्रसन्न होकर उनका किया जानेवाला उपकार, भलाई या हिमायत। २. दया अथवा पक्षपातपूर्वक किसी को उन्नत, प्रसन्न सा सुखी करने की प्रवृत्ति या भावना। (फेवर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुग्रही (हिन्)  : वि० [सं० अनुग्रह+इनि] १. कार्य करने में कुशल। २. ऐंद्रजालिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुग्रहीत  : वि०=अनुगृहीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुग्राहक  : वि० [सं० अनु√ग्रह्+ण्यल्-अक] [स्त्री० अनुग्राहिका] १. अनुग्रह करनेवाला। कृपालु। २. समय पर दूसरों के काम आनेवाला या उनकी सहायता करनेवाला। (ओब्लाइजिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुग्राही (हिन्)  : वि० [अनु√ग्रह्+णिनि]=अनुग्राहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुग्राह्म  : वि० [सं० अनु√ग्रह्+ण्यत्] १. जो अनुग्रह का पात्र हो। २. जिसपर अनुग्रह होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ