लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनुसार  : वि० [सं० अत्या० स०] १. जो किसी के अनुसरण पर हो। २. किसी के ढंग या रूप से मिला हुआ। अनुरूप। क्रि० वि० [अव्य० स०] १. किसी की तरह पर। वैसे ही, जैसे कोई प्रस्तुत या सामने न हो। २. किसी के कथन, मत आदि के रूप में। जैसे—आपके अनुसार यह पुस्तक किसी के काम की नहीं है। पुं० [अनु√सृ (गति)+घञ्] १. अनुसरण। २. प्रथा। ३. प्रकृति या प्राकृतिक अवस्था। ४. चलन। ५. परिणाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसारक  : वि० [सं० अनु√सृ+ण्युल्-अक] अनुसरण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसारणा  : स्त्री० [सं० अनु√सृ+णिच्+युच्-अन+टाप्] १. अनुसरण करना। २. पीछा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसारतः  : क्रि० वि० [सं० अनुसार+तस्] किसी के अनुसार। वैसे ही। (एकार्डिन्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसारता  : स्त्री० [सं० अनुसार+तल्-टाप्] अनुसार होने की अवस्था या भाव। (एकार्डेन्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसारना  : स० [हिं० अनुसार] १. कोई काम पूरा करना। २. कोई काम या बात छेड़ना। आरंभ करना। उदाहरण—तातें कछुक बात अनुसारी।—तुलसी। ३. (कोई काम) करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसारिता  : स्त्री० [सं० अनुसारिन्+तल्-टाप्] अनुसारी होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनुसारी (रिन्)  : वि० [सं० अनु√सृ+णिनि] १. किसी का अनुसरण करने वाला। २. सेवक। ३. (बात) जिसका अनुसरण या पालन करना आवश्यक हो। (एबाइडिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ