लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अनै  : स्त्री० [सं० अ-नय] १. नीति-विरुद्ध आचरण या बात। २. उपद्रव। उत्पात। उदाहरण—जा कारन सुन सुत सुंदरवर कीन्हीं इतीं अनैहो।—सूर। वि० [सं० अन्य] अन्य। दूसरा। उदाहरण—त्रिया अनै प्रेम आतुरी।—प्रिथीराज।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैकांतिकहेतु  : पुं० [सं० एकान्त+ठक्-इक, वृद्धि, न० त० अनैकांतिक-हेतु, कर्म० स०] न्याय के पाँच हेत्वाभासों में से वह हेतु जो साध्य का एकमात्र साधन भूत न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैक्य  : पुं० [सं० न-ऐक्य, न० त०] १. एकता या एका न होना। २. मतभेद। फूट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैच्छिक  : वि० [सं० न-ऐच्छिक, न० त०] जो इच्छापूर्वक या जानबूझ कर न किया गया हो, बल्कि दूसरें की इच्छा से या परिस्थितियों आदि से विवश होने पर किया गया हो। (अन-वालेन्टरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैठ  : पुं० [सं० अन्=नहीं+पण्यस्थ, पा० पञ्ञट्ठ, हिं० पैठ] बाजार न लगने का दिन। वह दिन जिस में दिन पैंठ या बाजार न लगता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैतिक  : वि० [सं० न० त०] जो नीति संगत न हो। नीति-विरुद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैतिकता  : स्त्री० [सं० अनैतिक+तल्-टाप्] नैतिकता, सदाचार का अभाव। अनाचार। (इम्माँरैलिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैतिहासिक  : वि० [सं० न-ऐतिहासिक,न० त०] जो इतिहास से सिद्ध न हो अथवा उसके अनुरूप न हो या उसमें न आया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैश्वर्य  : पुं० [सं० न-ऐश्वर्य, न० त०] १. ऐश्वर्य या बड़प्पन का अभाव। अप्रभुत्व। २. संपत्ति का न होना। ३. योग में, ऐश्वर्य आदि सिद्धियाँ प्राप्त न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैस  : वि० [स्त्री० अनैसी]=अनेस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैसना  : अ० [हिं० अनैस] १. बुरा मानना। २. रूठना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैसर्गिक  : वि० [सं० न० त०] १. निसर्ग या प्रकृति के विरुद्ध या उससे अलग। अप्राकृतिक। २. प्रकृति या स्वभाव के विरुद्ध। अस्वाभाविक। (अन्नैचुरल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैसा  : वि० =अनेस। पुं०=अंदेशा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैसी  : स्त्री० [हिं० अनैस] अनिष्ट या बुरा होने की अवस्था या भाव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैसे  : क्रि० वि० [हिं० अनैस] १. बुरे भाव या विचार से। २. बुरी तरह से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अनैहा  : पुं० [हिं० अनैस] १. उत्पात। उपद्रव। २. दुष्टता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ