लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभिव्यंजन  : पुं० [सं० प्रा० स०] [भू० कृ० अभिव्यंजित, अभिव्यक्त] १. विचारों या भावों को शब्दों या संकेतों द्वारा ठीक तरह से तथा स्पष्ट रूप से प्रकट करने की क्रिया या भाव। २. भाषिक क्षेत्र में, कोई बात शब्दों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से व्यक्त करना। (एक्स्प्रेशन उक्त दोनों अर्थों के लिए)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिव्यंजना  : स्त्री० [सं० प्रा० स०] वह बात जो अभिव्यंजन के रूप में प्रकट की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभिव्यंजना-वाद  : पुं० [ष० त०] कला और साहित्य में वह वाद या सिद्धांत जिसमें मनोगत भाव नग्न रूप में व्यक्त करना ही मुख्य उद्देश्य माना जाता है। (एक्सप्रेशनिज्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ