लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अभ्रंकष  : वि० [सं० अभ्र√कष्(हिंसा)+खच्,मुम्] आकाश को छूनेवाला। गगन-चुंबी। उदाहरण—अभ्रंकष, प्रासाद और ये महल हमारे।—मैथिलीशरण। पुं० १. वह अट्टालिका या भवन जो आकाश को छूता हुआ जान पड़े। (स्काई स्क्रेपर) २. पहाड़। ३. वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रंलिह  : वि० [सं० अभ्र√लिह्(स्वाद लेना)+खश्, मुम्] आकाश को छूनेवाला, अर्थात् बहुत ऊँचा। पुं० वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्र  : पुं० [सं० √अभ्र(गति)+अच्,प्रा० अब्भ, गुं० आभ, हिं० अभाल, सिं० अबु० का० अबुर, सिंह० अष, मराठी० आभ] १. मेघ। बादल। २. आकाश। ३. अबरक। ४. सोना। ५. शून्य। (गणित) ६. कपूर। ७. नागरमोथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रक  : पुं० [सं० √अभ्र+क्वन्-अक] १. राहु ग्रह। २. दे० ‘अबरक’। (धातु)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्र-गंगा  : स्त्री० [ष० त०] आकाश-गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रनाग  : पुं० [ष० त०] ऐरावत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रपटी  : स्त्री० [ष० त० ङीष्] आकाश। आसमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्र-पिशाच  : पुं० [स० त०] राहु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्र-पुष्प  : पुं० [ष० त०] १. एक प्रकार का बेंत। २. पानी। ३. अनहोनी या असंभव बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रभेदी (दिन्)  : वि० [सं० अभ्र√भिद्(विदारण)+णिनि] इतना ऊँचा कि आकाश तक पहुँचता हो। गगन-चुंबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रम  : वि० [सं० न० ब०] जिसे भ्रम न हो। पुं० [सं० न० त०] भ्रम का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्र-भांसी  : स्त्री० [ब० स० ङीष्] जटामासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्र-मासंग  : पुं० [ष० त०] ऐरावत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रमु  : स्त्री० [सं० ] १. पूर्व के दिग्गजों की पत्नी। २. इंद्र के हाथी ऐरावत की पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्ररोह  : पुं० [सं० अभ्र√रूह्(उत्पन्न होना)+अच्] वैदूर्यमणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रांत  : वि० [सं० न० त०] १. (व्यक्ति) जिसे किसी प्रकार की भ्रांति न हो। २. (बात) जिसमें या जिसके संबंध में किसी प्रकार की भ्रांति या भ्रम न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रांति  : स्त्री० [सं० न० त०] भ्रांति न होने की अवस्था या भाव। भ्रम-हीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रातृव्य  : वि० [सं० न० ब०] जिसका कोई प्रतिद्वंद्वी या प्रतिस्पर्धी न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रावकाशिक  : वि० [सं० अभ्रावकाश, कर्म० स० ठन्-इक] जिसका आवरण केवल आकाश हो, अर्थात् दिगंबर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रावकाशी (शिन्)  : वि० [सं० अभ्रावकाश+इनि] =अभ्रावकाशिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रित  : वि० [सं० अभ्र+इतच्] अभ्र या बादलों से घिरा हुआ। मेघाच्छन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रिम  : वि० [सं० अभ्र+घ-इय] बादलों में या बादलों से होनेवाला। अभ्र-संबंधी। पुं० बिजली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अभ्रोत्थ  : पुं० [सं० अभ्र-उद्√स्था (ठहरना)+क] वज्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ