लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अरिंज  : पुं० [देश०] एक प्रकार का सफेद बबूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिंद  : पुं० [सं० अरि-इंद्र] वैरी या शत्रु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरि  : पुं० [सं०√ऋ (गति)+इन्] [भाव अरिता] १. वह जो किसी को आघात या पीड़ा पहुँचावे, फलतः विरोधी या वैरी। २. शास्त्रों के अनुसार काम, क्रोध, मत्सर, मद, मोह और लोभ जो मनुष्य का परम अहित करते हैं। ३. उक्त छः दोषों के आधार पर छः की संख्या। ४. जन्म-कुंडली से लग्न से छठा स्थान, जहाँ से शत्रुभाव का विचार होता है। ५. वायु। ६. मालिक। ७. चक्र। ८. दुर्गंध खैर। विट्खदिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरि-केशी  : पुं० [ब० स०] केशी के शत्रु। कृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिध्न  : वि० [सं० अरि√हन् (हिंसा)+क] शत्रुओं का नाश करनेवाला। पुं० शत्रुघ्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिता  : स्त्री० [सं० अरि+तल्-टाप्] शत्रुता। दुश्मनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरित्र  : पुं० [सं०√ऋ (गति)+इत्र, न० त०] १. नाव खेने का डाँड़ा। २. वह डोरी जिससे जल की गहराई नापी जाती है। ३. जहाज या नाव का लंगर। वि० शत्रु से रक्षा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरि-दमन  : वि० [ष० त०] शत्रु का नाश या दमन करनेवाला। पुं० शत्रुघ्न का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिमर्दन  : वि० [सं० अरि√मृद् (मर्दन करना)+ल्युट्, उप० स०]-अरि-दमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरि-मेद  : पुं० [ब० स०] १. विट् खदिर। दुर्गध खैर। २. गँधिया नाम का बदबूदार कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिया  : स्त्री० [देश०] मछली कानेवाली एक छोटी चिड़िया जो पानी के किनारे रहती है। ताक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरियाना  : स० [सं० अरे] अरे कहकर (अर्थात् तिरस्कारपूर्वक) बातें करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिल्ल  : पुं० [सं० अरिला] सोलह मात्राओं का एक छंद जिसके अंत में दो लघु होते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिवन  : पुं० [देश०] रस्सी का वह फँदा जिसमें घड़ा आदि फँसाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्ट  : पुं० [सं०√रिष् (हिंसा)+क्त, त०] १. कष्ट। क्लेश। २. आपत्ति। विपत्ति। ३. अपशकुन। अशुभ लक्षण। ४. कोई प्राकृतिक उत्पात। जैसे—अग्नि-कांड, भूकंप आदि। ५. दुर्भाग्य। ६. लंका के एक पर्वत का नाम। ७. एक राक्षस जो श्रीकृष्ण के हाथों से मारा गया था। वृषभासुर। ८. बलि के पुत्र एक दैत्य का नाम। ९. रीठा। १. लहसुन। ११. नाम। १२. कौआ। १३. गिद्ध। १४. दही का मट्ठा। १५. सूतिका ग्रह। सौरी। १६. वैद्यक में एक प्रकार का पौष्टिक मद्य या मादक पेय पदार्थ। १७. ज्योतिष में, दुष्ट ग्रहों का एक योग जो मृत्युकारक माना गया है। १८. प्राचीन भारत की एक प्रकार की सैनिक व्यूह-रचना। (क्व०) वि० १. दृढ़। पक्का। २. अविनाशी। ३. अशुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टक  : पुं० [सं० अरिष्ट+कन्] १. रीठा। २. निर्मली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्ट-गृह  : पुं० [ष० त०] प्रसव-गृह। सौरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टमनेमि  : पुं० [सं० ] १. सोलहवें प्रजापित का नाम। २. राजा सगर के श्वसुर का नाम। ३. कश्यप का एक पुत्र। ४. जैनों के बाइसवें तीर्थकार का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टमतन  : पुं० [सं० अरिष्ट√मन्थ् (मथना)+णिच्+ल्यु-अन] १. शिव। २. विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टसूदन  : पुं० [सं० अरिष्ट√सूद् (मारना)+णिच्ल्यु-अन] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टा  : स्त्री० [सं० अरिष्ट+टाप्] दक्ष प्रजापति की एक पुत्री जिसका विवाह कश्यप ऋषि से हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिष्टिका  : स्त्री० [सं० अरिष्ट+कन्, टाप्, इत्व] १. रीठा। २. कुटकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिसूदन  : वि० [सं० अरि√सूद् (मारना)+णिच्ल्यु-अन] शत्रुओं का नाश करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिहन  : पुं० [सं० अरिघ्न] शत्रुघ्न। वि० शत्रु का नाश करनेवाला। पुं० [सं० अर्हत्] १. जैनों के जिन देव। २. दे० ‘अरहन’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अरिहा  : वि० [सं० अरि√हन् (हिंसा)+विच्] शत्रुनाशक। पुं० शत्रुघ्न। पुं० =अहित।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ