लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवश  : वि० [सं० न० ब०] १. जो अधिकार या वश में न हो। २. जो अपने वश में न होकर किसी दूसरे के वश में हो। पुं० [न० त०] वश में न होने अथवा वश न चलने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशता  : स्त्री० [सं० अवश+तस्-टाप्] अवश होने की अवस्था या भाव। बेबसी। लाचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशप्त  : वि० [सं० अव√शप् (शापदेना)+क्त] =अभिशप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशिष्ट  : वि० [सं० अव√शिष् (बचना)+क्त] (कार्य, धन पावना आदि) जो अभी बाकी या शेष बचा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशीर्ण  : वि० [सं० अव√शृ (हिंसा)+क्त] १. कटा या टूटा हुआ। छिन्न-भिन्न। २. छितराया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशीर्ष  : वि० [सं० ब० स०] १. जिसका सिर नीचे की ओर झुक गया हो। २. जिसका ऊपरी भाग नीचे हो गया हो। औंधा। ३. नत-मस्तक। पुं० एक प्रकार का नेत्र रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशेष  : पुं० [सं० अव√शिष्+घञ्] १. वह जो कुछ उपभोग, नाश, विश्लेषण व्यय आदि के उपरांत बचा हो। २. वह धन या संपत्ति जो किसी के मरने के उपरांत बची हो। ३. अंत। समाप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशेषित  : भू० कृ० [सं० अवशिष्ट] १. जिसका अवशेष या अंत किया गया हो। २. अवशिष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवशोषण  : पुं० [सं० अव√शुष् (सोखना)+णिच्+ल्युट्-अन] [वि० अवशोषक, अवशोषी] किसी पदार्थ विशेषतः तरल पदार्थ को खींचकर इस प्रकार अपने आप में मिला लेना कि जल्दी उसका पता न चले। सोखना (एब्जार्पशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवश्यंभावी (विन्)  : वि० [सं० अवश्यम्√भू (होना)+णिनि] जिसका घटित होना बिलकुल निश्चित हो। जो अवश्य होने को हो। (इनेक्टेबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवश्य  : अव्य० [सं० अवश्यम्] १. निश्चित रूप से। २. बिना कोई अंतर हुए। वि० [सं० न० त०] [स्त्री० अवश्या] १. जिस पर कोई वश न हो। २. जो वश में न किया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवश्या  : स्त्री० [सं० अव√श्यै (गति)+क-टाप्, या, न-वश्या, न० त०] १. मन-माना आचरण करने वाली स्त्री। स्वैरिणी। २. कुटला या दुश्चरित्रा स्त्री। ३. कोहरा। पाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवश्याय  : पुं० [सं० अव√श्यै+ण] १. तुषार। पाला। २. ओस। ३. वर्षा की झींसी या फुहार। ४. हिम-कण। ५. अभिमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ