लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असल  : वि० [अ० अस्ल] १. जो प्राकृतिक, वास्तविक या स्वाभाविक हो, कृत्रिम या बनावटी न हो। वास्तविक। जैसे—असल सोना। २. जैसा नियमित रूप से या सदा से होता आया हो, वैसा। ३. जिसमें बनावट या मिलावट न हो। जैसे—असल घी या तेल। ४. जिसकी उत्पत्ति, मूल आदि में संकरता न हो। जैसे—असल ब्राह्मण या वैश्य। पुं० १. जड़। बुनियाद। मूल। २. मूलधन, जिसपर सूद चढ़ता या लाभ मिलता हो। पुं० [देश०] एक प्रकार का लंबा झाड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असलियत  : स्त्री० [अ० अस्लियत] १. ‘असल होने की अवस्था या भाव। वास्तविकता। २. उत्पत्ति या उद्गम अथवा उसका साधन। किसी बात की जड़ या मूल। ३. मूल तत्त्व। सार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असली  : वि० [अ० अस्ल] =असल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असलेऊ  : वि=असह्म।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असलेखम  : पुं०=श्लेषमा। (कफ)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असलेखा (षा)  : स्त्री०=अशलेषा (नक्षत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ