लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अहो  : अव्य० [सं० √हा(त्याग गति)+डो, न० त०] १. विस्मय, हर्ष, खेद आदि सूचक एक अव्यय। २. हे। ओ। (संबोधन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहोई  : स्त्री० [हिं० अ+होना] दीपावली के आठ दिन के पहले होनेवाली एक पूजा जिसमें स्त्रियाँ संतान की प्राप्ति और रक्षा के लिए व्रत करती है। वि०=अनहोनी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहोनस  : पुं० [सं० अहर्निश] रात-दिन। सदा। उदाहरण—प्रसणा सोण अहोनस पालत पग सावरत रहै षूमांण।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहोनिस  : क्रि० वि० [सं० अहर्निश] १. रात-दिन। सदा। २. निरंतर। लगातार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहोरत्न  : पुं० [सं० अहन्-रत्न, ष० त०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहोरात्र  : पुं० [सं० अहन्-रात्रि, द्व० स० टच्] दिन और रात दोनों। क्रि० वि० रात-दिन। सदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहोरा-बहोरा  : पुं० [सं० अहः-दिन+हिं० दे० बहुरना] विवाह होने पर दुलहिन का पहली बार ससुराल जाना और फिर उसी समय मायके लौटना। हेरा-फेरी। क्रि० वि० बार-बार। रह-रहकर। उदाहरण—शरद चंद महँ खंजन जोरी। फिर-फिरि लरहिं अहोर-बहोरी।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहोरिन  : स्त्री० [?] एक प्रकार की चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ