| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| आंगिक					 : | वि० [सं० अंग+ठक्-इक] १. अंग या अंगो से संबंध रखनेवाला। २. शारीरिक क्रियाओं, चेष्टाओं या संकेतों द्वारा अभिव्यक्त होनेवाला। जैसे—आंगिक अनुबाव आंगिक अभिनय आदि। ३. दे० ‘कायिक’। पुं० वह जो मृदंग बजाता हो। पखावजी। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| आंगिक-अभिनय					 : | पुं० [सं० कर्म० स०] ऐसा अभिनय जिसमें नट या नर्तक अपनी शारीरिक क्रियाओं, चेष्टाओं, संकेतों आदि से ही अपने मनोगत भावों की अभिव्यक्ति करता अथवा कोई स्थिति दिखाता हो। अभिनय के चार भेदों में से एक (शेष तीन अंग है—आहार्य, वाचिक और सात्त्विक)। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |