लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आकर्ष  : पुं० [सं० आ√कृष् (खींचना)+घञ्] १. अपनी ओर खींचना। २. पासे से खेला जानेवाला जुआ। ३. ऐसे खेल की बिसात। ४. इंद्रिय। ५. धनुष चलाने का अभ्यास। ६. कसौटी। ७. चुंबक पत्थर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षक  : वि० [सं० आ√कृष्+ण्वुल्-अक] १. आकर्षण करने या खींचनेवाला। २. प्रभावित या मोहित करके अपनी ओर ध्यान खींचनेवाला। (एट्रैक्टिव)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षण  : पुं० [सं० आ+कृष्+ल्युट्-अन] [वि० आकर्षक, भू० कृ० आकर्षित, आकृष्ट] १. अपने बल या शक्ति की सहायता से किसी को अपनी ओर ले आना। खीचंना। २. अपने गुण, विशेषता आदि के बल पर किसी का ध्यान अपनी ओर ले आना। ३. वह व्यापार जो किसी का ध्यान या मन अपनी ओर खींचने या अपने पास बुलाने के लिए किया जाता है। (एट्रैक्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षण-शक्ति  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. ऐसी शक्ति जो किसी को अपनी ओर खींचे। २. वह गुण, विशेषता या शक्ति जो किसी को प्रभावित तथा मोहित करे या अपनी ओर अनुरक्त या प्रवृत्त करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षणी  : स्त्री० [सं० आकर्षण+ङीष्] १. एक प्राकर का पुराना सिक्का। २. अँकुसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षन  : पुं०=आकर्षण।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षना  : स० [सं० आकर्षण] १. अपनी ओर खींचना। २. प्रभावित या मोहित करके अपनी ध्यान खींचना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षित  : भू० कृ० [सं० आकृष्ट] १. खिंचा हुआ। २. जो किसी से प्रभावित होकर उसकी ओर अनुरक्त या प्रवृत्त हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आकर्षी (र्षिन्)  : वि० [सं० आ√कृष्+णिनि]-आकर्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ