लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आक्रोश  : पुं० [सं० आ√क्रुश्+घञ्] १. क्रोधपूर्वक कठोर कर्कश स्वर में की जानेवाली भर्त्सना। २. गालियाँ देते हुए कोसना, भला-बुरा कहना या शाप देना। ३. चीख-पुकार। चिल्लाहट। ४. कसम। शपथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आक्रोशक  : पुं० [सं० आ√क्रुश्+ण्वुल्-अक] आक्रोश करने या बिगड़कर भला-बुरा कहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आक्रोशन  : पुं० [सं० आ√क्रुश्+ल्युट्-अन] आक्रोश करने (कोसने या शाप देने) की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आक्रोशित  : भू० कृ० [सं० आक्रोश+इतच्] जिसपर आक्रोश किया गया हो। जिसे गालियाँ या शाप मिला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ