लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आग्नेय  : वि० [सं० अग्नि+ढक्-एय] [स्त्री० आग्नेयी] १. अग्नि संबंधी। आग का। २. जिसका देवता अग्नि हो। ३. अग्नि से उत्पन्न। ४. जिसमें से आग निकलती हो। जैसे—आग्नेय अस्त्र, आग्नेय पर्वत आदि। ५. आग भड़काने या ज्वाला उत्पन्न करनेवाला। पुं० १. अग्नि के पुत्र कार्तिकेय। २. ब्राह्मण जिनकी उत्पत्ति अग्नि से मानी गई है। ३. पूर्व और दक्षिण के बीच की दिशा। अग्निकोण। ४. किष्किंधा के पास का एक पुराना देश जिसकी राजधानी माहिष्मती थी। ५. ज्वालामुखी पर्वत। ६. अग्नि का दीपन करने वाली ओषधि या औषध। ७. भाषा विज्ञान के अनुसार भारत के दक्षिण पूर्व में बोली जानेवाली भाषाओं का एक वर्ग जिसमें इंडोनेशिया और उसके आस-पास के द्वीपों में बोली जाने वाली भाषाएँ सम्मिलित हैं। ८. खून या रक्त, जिसकी उत्पत्ति शरीर की अग्नि या ताप से मानी गई है। ९. कोई ऐसा कीड़ा जिसके काटने से शरीर में जलन होती हो। १. अग्नि पुराण का एक नाम। ११. कृतिका नक्षत्र। १२. सोना। स्वर्ण। १३. चांद्र मास के पक्ष की पहली तिथि। प्रतिपदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आग्नेय अस्त्र  : पुं० [कर्म० स०] वे अस्त्र जो किसी प्रकार की अग्नि या ताप के संयोग से चलते या चलाये जाते हैं। (फायर आर्म्स) जैसे—तोप बन्दूक आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आग्नेय स्नान  : पुं० [सं० कर्म० स०] सारे शरीर में भस्म या राख पोतना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आग्नेयास्त्र  : पुं० [आग्नेय-अस्त्र, कर्म० स०] ऐसा अस्त्र जो अग्नि की सहायता से चलता हो। जैसे—तोप बन्दूक आदि। (फायर आर्म्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आग्नेयी  : स्त्री० [सं० आग्नेय+ङीष्] पूर्व और दक्षिण के बीच की दिशा। अग्नि-कोण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ