लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आधार  : पुं० [सं० आ√धृ (धारण)+घञ्] १. नीचे की वस्तु जिसके ऊपर कोई दूसरी वस्तु टिकी ठहरी या रखी हो। जैसे—इस जल का आधार यह घड़ा (या लोटा) है। २. वह जो किसी को किसी प्रकार का आश्रय या सहारा देता हो। जैसे—जीवन का आधार भोजन है। ३. वह जिसके बल पर कोई काम या बात चलती या होती है। अवलंब। भरोसा। सहारा। जैसे—(क) जल-पान कर लिया, इससे दिन भर के लिए आधार हो गया। (ख) यहाँ तो बस भगवान का ही आधार है। ४. जड़। नींव। बुनियाद। ५. आधान। पात्र। ६. वृक्ष का थाँवला। थाला। आल-बाल। ७. व्याकरण में अधिकरण कारक। ८. योगशास्त्र में शरीर के अंदर के छः चक्रों में से एक जिसका स्थान गुदा का ऊपरी भाग कहा गया है। यह लाल रंग का और चार दलों वाला माना गया है। और इसके देवता गणेश कहे गये हैं। ९. ज्यामिति में वह रेखा या तल जिस पर कोई आकृति या घनपिंड ठहरा हुआ या स्थित माना जाता है। (बेस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधारक  : पुं० [सं० आधार+कन्] १. वह जिसके ऊपर कोई ढाँचा खड़ा हो। आधार। नींव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधारण  : पुं० [सं० आ√धृ+णिच्+ल्युट्-अन] धारण करने या अपने ऊपर लेने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधार-रूपा  : स्त्री० [सं० ब० स० टाप्] गले का एक आभूषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधार-शक्ति  : स्त्री० [ष० त०] १. सृष्ट उत्पन्न करनेवाली मूल प्रकृति। २. माया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधार-शिला  : स्त्री० [ष० त०] वह पहला पत्थर जो नींव में रखा जाता है और जिसके ऊपर भवन या इमारत बनता है। (फाउन्डेशन स्टोन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधार-स्तंभ  : पुं० [ष० त०] वह जिसके ऊपर किसी का सारा ढाँचा या अस्तित्व आश्रित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधाराधेयभाव  : पुं० [सं० आधार-आधेय, द्व० स० आधाराधेय-भाव, ष० त०] परस्पर उस प्रकार का भाव या संबंध, जैसा आधार और आधेय में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधारिक  : वि० [सं० आधार+ठक्-इक] १. आधार-संबंधी। २. जो किसी काम या बात के लिए आधारस्वरूप हो। (बेसिक) जैसे—आधारिक भाषा। आधारिक शिक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधारिक-भाषा  : स्त्री० [कर्म० स०] किसी भाषा का वह बहुत हलका और सब के समझने योग्य रूप जिसमें थोड़े से परम प्रचलित शब्दों से ही सब काम चलाये जाते हैं। (बेसिक लैग्वेज) विशेष—ऐसी भाषा का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि अन्य भाषा-भाषियों में सहज में उसका यथेष्ट प्रचार हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधारित  : वि० [सं० आधार+णिच्+क्त] जो किसी के आधार पर टिका या ठहरा हो। किसी को आधार बनाकर उस पर आश्रित रहनेवाला। आधृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आधारी (रिन्)  : पुं० [सं० आधार+इनि] [स्त्री०आधारिणी] १. वह जो किसी आधार पर ठहरा या टिका हो। २. लकड़ी का वह ढाँचा जिसके सहारे साधु लोग बैठते है। टेवकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ