| शब्द का अर्थ | 
					
				| आवर्तक					 : | वि० [सं० आ√वृत्+ण्वुल्-अक] १. चक्कर खाने या घूमनेवाला। २. जो बार-बार रह-रहकर किसी निश्चित या अनिश्चित समय पर सामने आता या होता है। समय-समय पर जिसकी आवृत्ति होती रहती हो। (रेकरिंग) जैसे—आवर्त्तक अनुदान (सहायता के रूप में दिया जानेवाला या मिलनेवाला धन)। पुं० [आवर्त्त+कन्] =आवर्त्त। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| आवर्तक-ज्वर					 : | पुं० [सं० कर्म० स०] किलनी, जूँ आदि के काटने से होनेवाला एक प्रकार का विकट ज्वर जिसमें एक सप्ताह तक निरंतर ज्वर रहने के बाद उतर जाता और तब फिर आने लगता है। (रिलैप्सिंग फीवर) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |