लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इंग  : पुं० [सं० इङ् (जाना)+घञ्] १. इशारा। संकेत। २. चिन्ह। निशान। ३. हाथी का दाँत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगन  : पुं० [सं०√इग्ङ+ल्युट्-अन] १. चलना-फिरना या हिलना-डुलना। २. इशारा या संकेत करना। ३. ज्ञान। जानकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगनी  : स्त्री० [अ० मैगनीज] एक प्रकार की धातु जिसका जंग या मोरचा कला, रसायन आदि के क्षेत्रो में प्रयुक्त होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगला  : स्त्री० [सं०] पिंगला (नाड़ी) के अनुकरण पर बना हुआ इड़ा (नाड़ी) का वह विकृत रूप जो रहस्य संप्रदाय के योगियों, साधुओं आदि से प्रचलित था। विशेष दे० ‘इड़ा’ (नाड़ी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगव  : पुं० [सं० इंग-हाथी का दाँत] १. दाँत। २. बाहर निकला हुआ किसी तरह का बड़ा दाँत या उसके आकार का अंग। जैसे—हाथी का दाँत, जंगली सूअर का खाँग आदि। उदाहरण—मानौ वियोग वराह हन्यों युग शैल संधिन इंगवै डारी।—केशव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगार  : पुं० =अंगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगालकर्म  : पुं० [सं० अंगारकर्म] अग्नि के योग या सहायता से होनेवाले काम या व्यापार। जैसे—लोहारी, सुनारी आदि। (जैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगित  : पुं० [सं०√इंग्+क्त] १. शरीर के किसी अंग या भाग की ऐसी चेष्टा, प्रयत्न या संचालन जिससे औरों को किसी अभिप्राय, उद्देश्य या भाव का बोध होता हो। इशारा। संकेत। २. कोई ऐसा कार्य या व्यापार जो किसी प्रवृति या रुचि का परिचायक या सूचक हो। वि० १. जिसकी ओर इशारा या संकेत किया गया हो। २. जिसका बोध किसी लक्षण या कार्य से होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगुद  : पुं० [सं० इंगु√दो (काटना)+क] =इंगुदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगुदी  : स्त्री० [सं०इंग्ङद+इनि] १. हिगोट नाम का पेड़ या उसका फल। २. ज्योतिष्मती। मालकँगनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंगुर  : पुं० =ईगुर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इँगुरौटी  : स्त्री० [हिं० ईगुर+औटा(प्रत्यय)] ईगुर या सिंदूर रखने की एक प्रकार की डिबिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इँगुवा  : पुं० [सं० इग्ङ गुद] हिंगोट का पेड़ और उसका फल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंग्लिस्तान  : पुं० [अं० इंगलिश+फा० स्तान-जगह] अंगरेजों का देश। इंग्लैंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंग्लिस्तानी  : वि० [हिं० इंग्लिस्तान] १. अंगरेजों के देश से संबंधित। अँगरेजी। २. अंगरेजों का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इंग्लैंड़  : पुं० [अ०] युरोप के उत्तर-पश्चिम का एक प्रसिद्ध द्वीप जो अंगरेज जाति का मुख्य निवास—स्थान है। इंग्लिस्तान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इँगारुन  : पुं० =इंद्रायन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ