लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

कानून  : पुं० [यू० केनान से अ०, मि० अं० कैनन] [वि० कानूनी] १. किसी काम, बात या व्यवस्था के संबंध में बना हुआ निश्चित नियम। जैसे—कुदरत का कानून २. दार्शनिक, वैज्ञानिक आदि क्षेत्रों में किसी काल, देश या विषय के सार्विक तथ्यों और सिद्धांतों के आधार पर बने हुए ऐसे निश्चित नियम जो विशिष्ट परिस्थितियों में सदा ठीक घटते हों। ३. देश अथवा राज्य में व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाये रखने के लिए शासन या प्रभु-सत्ताधारी संस्था के द्वारा बनाया हुआ ऐसा नियम-समूह जिसका पालन वहाँ के सभी निवासियों के लिए अनिवार्य और आवश्यक होता है और जिसकी उपेक्षा या उल्लंघन करने वाला दंड का भागी होता है। आईन। विधि। मुहावरा—कानून छाँटना-झूठ=मूठ के, निस्सार और व्यर्थ के ऐसे तर्क उपस्थित करना, जिनका संबंध नियम, विधान आदि के क्षेत्रों से हो। ४. उक्त प्रकार के बने हुए समस्त नियमों, विधानों आदि का सामूहिक रूप। ५. उक्त प्रकार के नियमों, विधानों आदि का कोई ऐसा अंग या शाखा, जो किसी विशिष्ट कार्य-क्षेत्र या व्यवहार के संबंध में हो। जैसे—दीवानी, कानून फौजदारी कानून, शहादत (गवाही) का कानून आदि। ६. किसी वर्ग या समाज में प्रचलित सर्व-मान्य नियम और रूढ़ियाँ। (लाँ उक्त सभी अर्थों के लिए) ७. एक प्रकार का पाश्चात्य बाजा जिसमें बजाने के लिए पटरिओं पर तार लगे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कानूनगो  : पुं० [फा०] माल या राजस्व विभाग का वह क्षेत्रीय अधिकारी, जिसके अधीन पटवारी या लेखपाल काम करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कानूनदाँ  : पुं० [फा०] प्रायः सब प्रकार के कानून जाननेवाला व्यक्ति। कानून का ज्ञाता। विधिज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कानूनन्  : क्रि० वि० [अ०] विधान या नियम के अनुसार। कानून के मुताबिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कानूनिया  : वि० [अ० कानून] व्यर्थ के कारण बना-बनाकर अथवा कानून और नियम बतला कर झगड़ा या हुज्जत करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कानूनी  : वि० [अ० कानून] १. कानून संबंधी। कानून का। विधिक। जैसे—कानूनी बहस,कानूनी सलाह। २. व्यर्थ के कारण निकालकर झगड़ा या हुज्जत करनेवाला (व्यक्ति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ