| शब्द का अर्थ | 
					
				| कालांग					 : | वि० [काल-अंग, ब० स०] काले रंग का। काला। पुं० खड्ग। तलवार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालांजन					 : | पुं० [काल-अंजन, कर्म० स०] एक प्रकार का सुरमा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालांतर					 : | पुं० [काल-अंतर, मयू० स०] १. अंतराल। २. उल्लिखित समय से भिन्न या बाद का समय। वि० कुछ समय के बाद अपना प्रभाव दिखलानेवाला। जैसे—कालांतर विष। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालांतर-विष					 : | पुं० [ब० स०] ऐसा जन्तु या प्राणी जिसके काटने पर विष कुछ दिन बाद अपना प्रभाव दिखाता हो। जैसे—पागल कुत्ता, चूहा आदि। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालांतरित					 : | वि० [सं० काल-अंतरित, तृ० त०] १. जिसका काल या समय टल गया हो। २. जिसे बने बहुत समय हो गया हो। पुराना। जैसे—कालांतरित पुराण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| काला					 : | वि० [सं० काल, कालक, पा० बँ० कालो, प्रा० कालअ, उ० कला, पं० काला, सि० कारो, ग० कालू, मरा० काला] [स्त्री० काली] १. जो काजल, कोयले या धूएँ के रंग का हो। कृष्ण। श्याम। जैसे—काला कपड़ा, काला आदमी। पद—काले सिर का=जिसके बाल अभी न पके हों। हष्ट-पुष्ट या नौजवान आदमी। २. जिसमें प्रकाश न हो। प्रकाश रहित। प्रकाश-शून्य। जैसे—काली कोठरी,काली गुफा। ३. (व्यक्ति) जिसके मन में कपट या छल हो। जैसे—काला हृदय। ४. अस्वच्छ। मलिन। ५. अनुचित या बुरा। निंदनीय। जैसे—काली करतूत। ६. जिसका संबंध किसी अनुचित या निषिद्ध बात से हो। जैसे—काली सूची (दे०)। ७. जिस पर किसी प्रकार का कलंक या लांछन लगा हो। जैसे—यह काला मुंह लेकर अब कहाँ जाओगे। ८. बहुत ही अनर्थकारी, भीषण या विकट। जैसे—काला चोर। पद—काले कोसों=बहुत दूर। जैसे—उनका घर तो काले कोसों है। पुं० [सं० कालसर्प] १. काला साँप, जो बहुत जहरीला होता है। काल-सर्प। २. साधारणतः कोई सांप। विशेष—प्रायः लोग साँप का नाम अशुभ समझते हैं, इसी से प्रायः उसे काला कहते हैं। जैसे—उसे काले ने डस लिया है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| काला-बाजार					 : | पुं० =काल-ज्वर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| काला आदमी					 : | पुं० [हिं०] १. गरम देश का रहनेवाला व्यक्ति, जिसका रंग काला या गेहुँआ होता है। विशेष—यह पद गोरी जाति विशेषतः अंगरेज लोग भारतीयों सामियों आदि के लिए उपेक्षा और घृणा सूचित करने के लिए प्रयुक्त करते थे। २. कुत्सित और लांछित व्यक्ति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाकंद					 : | पुं० [हिं० काला+सं०कद ?] एक प्रकार का धान, जिसका चावल सैकड़ों वर्षों तक रक्खा जा सकता है। पुं० =कलाकंद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाकलूटा					 : | वि० [हिं० काला+कलूटा] बहुत अधिक काला और कुरूप। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाक्षर					 : | पुं० [सं० काल-अक्षर, कर्म० स०] [वि० कालाक्षरिक कालाक्षरी] ऐसे गूढ़ अथवा विकट अक्षर या लेख आदि पढ़कर उनका अर्थ समझ में न पढ़ सकता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाक्षरिक					 : | वि० [सं० कालाक्षर+ठक्-इक]=कालाक्षरी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाक्षरी (रिन्)					 : | वि० [सं० कालाक्षर+इनि] (व्यक्ति) जो बहुत ही अस्पष्ट, गुप्त, गूढ़ या रहस्यपूर्ण लेख आदि पढ़कर उनका अर्थ समझ लेता हो। जैसे—कालाक्षरी पंडित। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालागुरु					 : | पुं० [सं० काल-अगुरु, कर्म० स०] काला अगर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाग्नि					 : | पुं० [काल-अग्नि, कर्म० स०] १. सृष्टि का नाश करनेवाली अग्नि। प्रलयकाल की अग्नि। २. इस अग्नि के अधिष्ठाता देवता। रुद्र। ३. पंचमुखी रुद्राक्ष। विशेष—अग्नि शब्द सं० में पुं० होने पर भी हिन्दी में स्त्री माना जाता है। इसलिए पहले अर्थ में कालाग्नि का प्रयोग भी हिन्दी में प्रायः स्त्रीलिंग रूप में ही होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाग्रह					 : | पुं० =कारावास (जेल)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाचोर					 : | पुं० [हिं० काला+चोर] १. बहुत बड़ा और नामी चोर। २. बहुत बुरा आदमी। जैसे—हम चाहें तो अपनी चीज काले चोर को दे दें। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाजीरा					 : | पुं० [हिं० काला+जीरा] १. एक प्रकार का जीरा, जिसका रंग काला होता है, और जो सफेद जीरे से अधिक सुगंधित होता है। स्याह जीरा। पर्वत जीरा। २. एक प्रकार का बढ़िया धान और उसका चावल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालातिपात					 : | पुं० [काल-अतिक्रमण, ष० त०] १. समय का उचित या नियत से अधिक बीतना। २. दे० ‘कालातिक्रमण’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालातिरेक					 : | पुं० [काल-अतिरेक, ष० त०] कालातिपात। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालातिल					 : | पुं० [हिं० काला+तिल] वह तिल, जिसके दाने काले होते हैं (सफेद तिल से भिन्न)। मुहावरा—काला तिल चबाना=किसी के अधीन दबैल या वशवर्ती होना। २. शरीर के किसी अंग में होनेवाला वह छोटा काला दाग, जो देखने में तिल के समान जान पड़ता है। विशेष—सामुद्रिक में भिन्न-भिन्न अंगों के विचार से यह शुभ और अशुभ माना जाता है। साधारणतः स्त्रियों के कुछ विशिष्ट अंगों पर यह उनका सौंदर्य बढ़ाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालातीत					 : | वि० [सं० काल-अतीत, द्वि० त०] १. जो काल से परे हो। २. जिसका नियत या निर्धारित समय बीत गया हो और इसलिए जिसका महत्त्व या वैधता न रह गई हो। (टाइम वार्ड)। पुं० न्याय में पाँच प्रकार के हेत्वाभासों में से एक जिसमें अर्थ किसी देश काल के विचार से ठीक न हो और इसी कारण हेतु असत् ठहरता हो। (यह एक प्रकार का बाघ है जो साध की अप्रामाणिकता या अभाव सूचित करता है)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालात्मा (त्मन्)					 : | पुं० [काल-आत्मन्, ब० स०] परमात्मा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालादाना					 : | पुं० [हिं० काला+दाना] १. एक लता, जिसमें नीले रंग के फूल लगते हैं। २. उक्त लता के बीज जो बहुत ही रेचक होते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालादेव					 : | पुं० [हिं० काला+फा० देव] १. बहुत ही काले रंग का एक कल्पित देव या विशालकाय व्यक्ति। २. काले रंग का बहुत हष्ट-पुष्ट व्यक्ति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाधतूरा					 : | पुं० [हिं० काला+धतूरा] १. एक प्रकार का बहुत विषैला धतूरा, जिसके फल और बीज काले होते है। २. उक्त धतूरे के फल या बीज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाध्यक्ष					 : | पुं० [काल-अध्यक्ष, ष० त०] सूर्य जिनके उदय और अस्त से काल या समय का ज्ञान होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| काला नमक					 : | पुं० [हिं० काला+नमक] हर्रे, हड़, बहेड़े सज्जी आदि के योग से बनाया जानेवाला एक प्रकार का नमक, जो रंग में काला तथा पाचक होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालानल					 : | पुं० [काल-अनल, कर्म० स०]=कालाग्नि। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| काला-नाग					 : | पुं० [हिं० काला+नाग] १. काले रंग का नाग या साँप, जो बहुत जहरीला होता है। २. ऐसा कुटिल या धूर्त व्यक्ति जो औरों की बहुत हानि कर सकता हो। खोटा या दुष्ट व्यक्ति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालानुक्रम					 : | पुं० [सं० काल-अनुक्रम, ष० त०] [वि० कालानुक्रमिक]=काल-क्रम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| काला पहाड़					 : | पुं० [हिं० काला+पहाड़] १. बहुत भारी और विकट वस्तु। २. बहुत दुस्साध्य काम। ३. बहुत असह्र कष्ट या वेदना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालापान					 : | पुं० [हिं० काला+पान] ताश के पत्तों में हुक्म नामक रंग। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालापानी					 : | पुं० [हिं० काला+पानी] १. बंगाल की खाड़ी का वह अंश, जहाँ का पानी काला होता है। २. अंड मन नामक द्वीप जहाँ ब्रिटिश शासन के वे कैदी रखे जाते थे जिन्हें आजीवन देश निकाले का दंड दिया जाता था और जिन्हें जहाज पर उक्त कालापानी पार करना पड़ता था। ३. देश-निकाले या द्वीपान्तर वास का दंड। ४. मदिरा। शराब। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| काला-मोहरा					 : | पुं० [हिं० काला+मोहरा] सींगिया की जाति का एक पौधा,जिसकी जड़ विषैली होती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालायनी					 : | स्त्री० [सं० काल+फक्-आयन, ङीष्] दुर्गा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालावधि					 : | स्त्री० [काल-अवधि, ष० त०] कोई काम करने या होने के लिए नियत निर्धारित या निश्चित किया हुआ समय। अवधि। (पीरियड)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाशुद्धि					 : | स्त्री० [काल-अशुद्धि, ष० त०] ऐसा काल, समय या स्थिति जो किसी प्रकार अशुद्ध या दूषित होने के कारण शुभ कामों के लिए वर्जित हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाशौच					 : | पुं० [काल-अशौच, मध्य० स०] पिता, माता, गुरुजनों आदि के मरने पर होनेवला अशौच जो श्राद्ध आदि हो चुकने के बाद भी प्रायः एक वर्ष तक चलता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालास्त्र					 : | पुं० [काल-अस्त्र, कर्म० स०] ऐसा अस्त्र, जिसके प्रहार से शत्रु का घात या विनाश निश्चित हो। काल के मुख में पहुँचानेवाला अस्त्र। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कालाहणि					 : | वि० [सं० काल+अहन्] १. प्रलयकालीन। २. भयानक। भीषण। उदाहरण—कठ्ठी बे घटा करे कालाहणि।—प्रिथीराज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |