| शब्द का अर्थ | 
					
				| कुंडि					 : | स्त्री० [सं० कुंड] लोहे का टोप। कूँड़। उदाहरण—संड-मुंड सब टूटहिं सिउँ बकतर औ कुंडि।—जायसी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंडिक					 : | पुं० [सं० ] धृतराष्ट्र का एक पुत्र। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंडिका					 : | स्त्री० [सं० कुंड+कन्-टाप्, इत्व] १. पत्थर का बना हुआ बर्तन। कूँड़ी। पथरी। २. छोटा कुंड या तालाब। ३. कमंडल। ४. ताँबे का बना हुआ हवन पात्र। ५. एक उपनिषद् का नाम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंडिनपुर					 : | पुं० [सं० कुंडिन√कुंड+इनच्, कुंडिन-पुर, ष० त०] विदर्भ (बरार) का एक प्राचीन नगर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुँडिया					 : | स्त्री० [सं० कुंड] शोरे के कारखाने का चौखूँटा गड्ढा। स्त्री०=कूँड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |