| शब्द का अर्थ | 
					
				| कुंत					 : | पुं० [सं० कु√उन्दं( भिगोना)+त (बा०)] १. भाला। बरछा। २. कौडिल्ला। गवेधुक (पक्षी) ३. जूँ नाम का कीड़ा। ४. किसी प्रकार का उग्र, क्रूर या प्रचंड मनोभाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंतल					 : | पुं० [सं० कुंत√ला (लेना)+क] १. सिर के बाल। केश। २. जौ। ३. हल। ४. प्याला। ५. एक प्रकार का सुंगधित द्रव्य। ६. सूत्रधार। ७. संगीत में संपूर्ण जाति का एक राग। ८. कोंकण और बरार के बीच का एक प्राचीन जनपद। ९. राम की सेना का एक बंदर। १॰. आज-कल के हैदराबाद के दक्षिण-पश्चिमी प्रदेश का पुराना नाम। वि० [स्त्री० कुंतला] जिसके सिर के बाल बड़े-बड़े हों। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंतल-वर्द्धन					 : | पुं० [सं० वर्धन√वृध् (बढना)+णिच्+ल्यु-अन, कुंतल-वर्धन, ष० त०] भृंगराज या भंगरैया नामक वनस्पति, जिसका तेल सिर के बाल बढ़ाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंतलवाही (हिन्)					 : | पुं० [सं० कुंतल√वह् (ढोना)+णिनि] [स्त्री० कुंतलवाहिनी] वह जो राजाओं की सवारी के साथ भाला या बरछा लेकर चलता हो। भाला-बरदार। बरछैत। उदाहरण—कुंतलवाही निपुन साहसी सजग सजीले।—रत्ना०। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंतला					 : | स्त्री० [सं० कुंतल+अच्-टाप्] लंबे केशोंवाली स्त्री। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंतलिका					 : | स्त्री० [सं० कुंतल+ठन्-इक,टाप्,इत्व] १. एक प्रकार की वनस्पति। २. मक्खन आदि काटने या निकालने का चम्मच। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंतली					 : | स्त्री० [सं० कुंत=भाला] १. चाकू। २. मधुमक्खी की एक जाति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंता					 : | =कुंती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंति					 : | पुं० [सं०√कम् (चाहना)+झिच्-अन्त्, नि० सिद्धि] मध्य प्रदेश का एक प्राचीन प्रदेश जो अवंति के पास था। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंति-भोज					 : | पुं० [मध्य० स०] महाभारतकालीन एक राजा जिन्होंने पृथा को गोद लिया था। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंती					 : | स्त्री० [सं० कुंति+ङीष्] कुरु-नरेश पाण्डु की ज्येष्ठ पत्नी, युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन और कर्ण की माता। स्त्री० [सं० कुंत] १. बरछी। भाला। २. =कुंतली। स्त्री० [देश] मध्य बंगाल, बरमा आदि देशों में होनेवाला कुंडा जाति का एक पेड़। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| कुंतः (स्)					 : | अव्य० [सं० किम्+तसिल्, कु० आदेश] १. किस जगह। कहाँ। २. किस प्रकार। कैसे। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |