| शब्द का अर्थ | 
					
				| खजूर					 : | स्त्री० [सं० खर्जूर, प्रा. खज्जूर, पा. खज्जूरी, ब०खाजूर, उ. खजुरी, सि० खजूरी] १. ताड़ की तरह का एक पेड़ जो प्रायः रेगिस्तान में होता है और जिसमें बेर के आकार के लंबोतरे मीठे फल लगते हैं। २. उक्त पेड़ का मीठा फल जो खाया जाता है। ३. आटे, घी, शक्कर आदि के संयोग से एक बनने वाली एक प्रकार की मिठाई। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खजूर छड़ी					 : | स्त्री० [हिं० खजूर+छड़ी] एक प्रकार का रेशमी कपड़ा जिसपर खजूर की पत्तियों की तरह की तरह धारी या बेल बनी होती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खजूरा					 : | पुं० [हिं० खजूर] १. फूस से छाई हुई छत की बँड़ेर जो प्रायः खजूर की होती है। मँगरा। २. कई लड़ो का बँटा हुआ वह डोरा जिसमें स्त्रियाँ चोटी गूँथती हैं। चोटी। ३. दे. ‘कन-खजूरा’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खजूरी					 : | वि० [हिं० खजूर] १. खजूर संबंधी। खजूर का। २. आकार-प्रकार के विचार से खजूर की तरह का। ३. तीन लड़ों में गूँथा हुआ। जैसे–खजूरी चोटी। (स्त्रियों की)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |