| शब्द का अर्थ | 
					
				| खटखट					 : | स्त्री० [अनु०] १. दो वस्तुओं के बराबर टकराते रहने से होनेवाला शब्द जो प्रायः कर्णकटु हो। २. झंझट। झमेला। ३. आपस में होने वाली कहा-सुनी और लड़ाई-झगड़ा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खटखटा					 : | पुं० [अनु.] खेतों में बाँधा हुआ वह बाँस जो पक्षियों को उड़ाने के लिए दूसरे छोटे बाँस से खटखटाया जाता है। खटका। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खटखटाना					 : | स० [अनु.] किसी प्रकार का आघात करके खटखट शब्द उत्पन्न करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खटखटिया					 : | स्त्री० [खट खट से अनु.] वह खड़ाऊँ, जिसमें खूँटी के स्थान पर रस्सी या फीता आदि लगा रहता है और जिसे पहनकर चलने में खटखट शब्द होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |