| शब्द का अर्थ | 
					
				| खड़बड़					 : | स्त्री० [अनु.] १. वस्तुओं को उलटने पलटने के होने वाला शब्द। २. परस्पर होने वाली अनबन या झगड़ा। खटपट। ३. अव्यवस्थित करने वाला बड़ा परिवर्तन। उलट-फेर। ४. हलचल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खड़बड़ाना					 : | अ० [अनु.] १. खड़बड़ शब्द होना। २. खड़बड़ या घबराहट में पड़ना। ३. व्यक्ति या व्यक्तियों की ऐसी स्थिति में होना कि वे दृढ़, शान्त या स्थिर न रह सकें। विचलित होना। ४. पदार्थों का क्रम-रहित या तितर-बितर होना। स० १. खड़बड़ शब्द उत्पन्न करना। २. व्यक्ति या व्यक्तियों को ऐसी स्थिति में करना कि वे दृढ़, शान्त या स्थिर न रह सकें। विचलित करना। ३. चीजें अस्त-व्यस्त या तितर-बितर करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खड़बड़ाहट					 : | स्त्री० [हिं० खड़बड़ाना] खड़बड़ होने या करने की अवस्था या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खड़बड़ी					 : | स्त्री० [हिं० खड़बड़ाना] १. खड़बड़ करने या होने की अवस्था या भाव। खड़बड़ाहट। २. अस्त-व्यस्तता। व्यतिक्रम। ३. दे.‘खलबली’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |