| शब्द का अर्थ | 
					
				| खनिज					 : | वि० [सं० खनि√जन् (उत्पन्न होना)+ड] खान से खोदकर निकाला हुआ। (मिनरल) पुं०=खनिज-पदार्थ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खनिज-पदार्थ					 : | पुं० [कर्म स०] १. वे वस्तुएँ जो खान में से खोदकर निकाली जाती हों। २. धातुओं का वह मूल रूप जिसमें वह खान से निकलती हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खनिज-विज्ञान					 : | पुं० [कर्म.स०] वह विज्ञान जिसमें खानों का पता लगाने, उनमें से खनिज-पदार्थ निकालने तथा उन पदार्थों के स्वरूप आदि का विवेचन होता है। (मिनरॉलॉजी) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |