| शब्द का अर्थ | 
					
				| खरची					 : | स्त्री० [हिं० खरच] १. खरच या व्यय में लगनेवाला धन। २. वह धन जो दुश्चरित्रा स्त्रियों को कुकर्म कराने के बदले में (अपना खरच चलाने के लिए) मिलता है। मुहावरा– खरची कमाना=अपने निर्वाह या धनोपार्जन के लिए (स्त्रियों का) कुकर्म कराते फिरना। खरची पर चलना या फिरना=धन कमाने के लिए (स्त्रियों का) प्रसंग या संभोग करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खरचीला					 : | वि० [हिं० खरच+ऊला (प्रत्य०)] जो आवश्यक से अधिक अथवा व्यर्थ के कामों में बहुत सा रूपया खरच करता हो। जी खोलकर या बहुत खरच करनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |