| शब्द का अर्थ | 
					
				| खरिया					 : | स्त्री० [हिं० खर+इया (प्रत्य०)] १. रस्सी आदि की बनी हुई जाली जिसमें घास भूसा आदि बाँधा जाता है। २. झोली। स्त्री० [देश०] १. वह लकड़ी जिसकी सहायता से नाँद में नील कसकर भरते या दबाते हैं। २. मानभूम, राँची आदि में रहने वाली जंगली जाति। स्त्री० [हिं० खार=राख] कंड़े की राख। स्त्री० दे० ‘खड़िया’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खरियान					 : | पुं०=खलियान।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खरियाना					 : | स० [हिं० खरिया] झोली में भरना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स०=खलियाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |