| शब्द का अर्थ | 
					
				| खर्रांट					 : | वि०=खुर्राट। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खर्रा					 : | पुं० [खर खर से अनु०] १. वह बहुत लम्बा पर बहुत कम चौड़ा कागज जिसमें कोई बड़ा हिसाब या विवरण लिखा हो और जो प्रायः मुट्ठे की तरह लपेटकर रखा जाता है। (रोल) २. एक प्रकार का रोग जिसमें पीठ पर फुँसियाँ होती हैं और चमड़ा कड़ा पड़ जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खर्राच					 : | वि० [अ०] बहुत खरच करनेवाला। खरचीला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खर्राटा					 : | पुं० [अनु खर खर] सोते समय मुँह के रास्ते से साँस लेने पर होनेवाला खर खर शब्द। विशेष–प्रायः गले या नाक में भरी हुई बलगम से हवा टकराने पर ऐसा शब्द होता है। मुहावरा– खर्राटा भरना, मारना या लेना=पूरी नींद में और बेसुध होकर सोना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |