| शब्द का अर्थ | 
					
				| खारि					 : | स्त्री० [सं० ख-आ√रा (देना)+क-डीषं,हृस्व] १६ द्रोण की एक पुरानी तौल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खारिक					 : | पुं० [सं० क्षारक] छुहारा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खारिज					 : | वि० [अ०] १. जो किसी स्थान, सीमा आदि से बाहर कर दिया अथवा हटा दिया गया हो। निकाला हुआ। बहिष्कृत। २. (प्रार्थना पत्र आदि) जो अस्वीकृत कर दिया गया हो। मुहावरा– खारिज करना=विचार के आयोग्य मानना। नामंजूर करना। (डिस्मिस) (नालिश, दरख्वास्त आदि)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खारिजा					 : | वि० [अ०] १. खारिज किया या बाहर निकाला हुआ। २. बाहरी। ब्रह्वा। ३. दूसरे राष्ट्रों या विदेशों से संबंध रखनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खारिजी					 : | वि० [अ०] १. बाहरी। ब्रह्रा। २. परराष्ट्र संबंधी। पुं० १. इस्लाम का एक संप्रदाय जो अली की खिलाफत को न्याय-संगत नहीं मानता और इसी लिए उसके अनुयायी बहिष्कृत समझे जाते हैं। २. सुन्नी मुसलमानों के लिए उपेक्षासूचक शब्द। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खारिश					 : | स्त्री० [फा०] खुजली। (देखें)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |